प्रशासन के सामने बजाई पुंगी: युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन रांझी में बम-बाजी का वीडियो वायरल पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर पिता-पुत्र ने किया चाकू से जानलेवा हमला क्लोन UPI बना व्यापारी के खाते से उड़ाए पौने 4 लाख स्वच्छता के लिए आधी रात जागा प्रशासन जबलपुर। जबलपुर युवा कांग्रेस ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने पुंगी बजाकर सोए हुए प्रशासन को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि विक्टोरिया अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के अन्य संस्थानों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय संयुक्त संचालक शोभा चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच समिति गठित कर दी गई है। यह समिति भ्रष्टाचार के आरोपों की विस्तृत पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर और कमिश्नर को सौंपेगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल इस प्रदर्शन और प्रशासन के आश्वासन ने शहर में सियासी पारा बढ़ा दिया है। जबलपुर। संस्कारी धानी के रांझी इलाके में इन दिनों बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। सोशल मीडिया पर शोले फिल्म के स्टाइल में एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो न्यू शोभापुर क्षेत्र में खुलेआम बम और पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। इस सनसनीखेज वीडियो ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। क्षेत्रीय चर्चा है कि रांझी अब अपराध का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है जहां चाकूबाजी और अवैध गतिविधियां आम बात हो गई हैं। वायरल वीडियो के बाद *अब जनता पूछ रही है— खाकी का खौफ कहां है?* खुलेआम बमबाजी की इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह है कि वीडियो सामने आने के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस इन स्कूटी वाले बमबाजों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत के साथ-साथ पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के पंडा की मड़िया इलाके में दोस्ती निभाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। अपने दोस्त अर्जुन चक्रवर्ती को विवाद से बचाने पहुंचे युवक पर पिता-पुत्र ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा तब आरोपी सौरभ चक्रवर्ती उर्फ बुचरा ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया वहीं उसके पिता गब्बर चक्रवर्ती ने युवक के चेहरे पर वार किया। खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। संजीवनी नगर पुलिस ने सौरभ गब्बर और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। जबलपुर। पाटन तहसील से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है जहां लापता बेटी की तलाश और दामाद की आत्महत्या के बाद एक बेबस पिता न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित रामेश्वर तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उनकी बेटी तनु 29-30 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसकी शिकायत नुन्सर चौकी में की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब 7 मई को युवती के पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सुसाइड से पहले छोड़े गए कॉल रिकॉर्डिंग में रंजीत यादव और उसके साथियों पर युवती को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। जबलपुर। शहर में ऑनलाइन ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 378765 रुपए पार कर दिए गए। रांझी क्षेत्र के निवासी गोविंद पचौरी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते से ठगों ने बिना किसी ओटीपी या अलर्ट मैसेज के इतनी बड़ी रकम निकाल ली। जांच में सामने आया कि ठगों ने पीड़ित के नंबर से फर्जी Navi UPI आईडी बनाई और 5 मई से 9 मई के बीच शिव प्रसाद आकाश कुमार आमिर सुहैल मोहम्मद उबैद अंसारी और जयेश चौहान जैसे नामों से जुड़े अलग-अलग खातों में किश्तों में पूरी राशि ट्रांसफर कर दी। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट चेक किया। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर बैंकिंग सुरक्षा और बिना मैसेज आए होने वाले ट्रांजेक्शनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबलपुर। संस्कारधानी को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार देर रात शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों को चकाचक करने के लिए एक विशेष मेगा अभियान चलाया गया। इस अभियान की खास बात यह रही कि खुद महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आधी रात को सड़कों पर उतरकर कमान संभाली। मालवीय चौक और कमानिया गेट जैसे व्यस्त इलाकों में चले इस अभियान के दौरान 4 रोड स्वीपिंग मशीनें जेसीबी और टिप्परों की मदद ली गई। करीब 70 से अधिक स्वच्छता सैनिकों ने नालियों से लेकर सड़कों की धूल तक साफ की। इस दौरान निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और एमआईसी सदस्यों सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने न केवल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया बल्कि देर रात काम कर रहे कर्मचारियों का उत्साह भी बढ़ाया। प्रशासन का लक्ष्य इस सुनियोजित अभियान के जरिए जबलपुर को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल करना है। जबलपुर। बरगी डैम में हुए हृदयविदारक क्रूज हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग को मंजूरी दे दी। रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में बना यह आयोग तीन महीने के भीतर हादसे के कारणों एमपी टूरिज्म की चूक और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में क्रूज और बोट संचालन पर रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि कोई भी आम नागरिक जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रख सकता है। याचिकाकर्ता पुष्पा तिवारी की ओर से अधिवक्ता गोपेश यश तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को हुए इस भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई थी जिसकी अब सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के शाही नाका इलाके में खून के बदले दोस्ती और उधारी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय आयुष साहू की उसके ही दोस्तों ने महज 20 हजार रुपये के विवाद में हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आयुष ने अपने एक दोस्त को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपनी उधारी वापस मांगी तो विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य संदेही को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह सिर्फ पैसों का लेन-देन ही सामने आई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर देखने को मिला जब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास से करीब 3 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया और पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया इस दौरान एक कोर्ट कर्मचारी भी उनके साथ जरूरी सामान लेकर साइकिल से चला। जस्टिस बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को साइकिल का उपयोग कर ईंधन की बचत करनी चाहिए। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से मिली प्रेरणा भी बताया।