जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा जिले मे लगातार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं। डीएम चंपावत की पहल पर आज उड़ान स्वंय सहायता समूह मंगोली की महिलाओं द्वारा लोहाघाट तहसील परिसर मे संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन उपजिलाधिकारी लोहाघाट के द्वारा किया गया। उपजिलाधिकारी नीतू डांगर ने बताया जिलाधिकारी की पहल पर लोहाघाट तहसील परिसर में दीदी की रसोई का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया उड़ान महिला स्वयं सहायता समूह मंगोली के द्वारा दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो HF Deluxe बाइक भी कब्जे में ली जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। जांच में बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का पाया गया। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जानकारी दी कि ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में बनाए गए स्क्रीनिंग केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। ऋषिकेश में अब तक 50 वर्ष से कम उम्र के 2423 और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 4000 यात्रियों की ओपीडी (OPD) जांच की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान 324 ऐसे यात्रियों की पहचान की गई जो डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों (Co-morbidities) से ग्रसित थे। इसके अलावा 20 यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के माध्यम से त्वरित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हैं। डोईवाला के दुधली क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लच्छीवाला वन रेंज के जंगलों से निकलकर हाथी आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। बीती देर रात सिमलास ग्रांट क्षेत्र में एक हाथी ने स्थानीय निवासी प्रदीप कन्याल के घर के बाहर पहुंचकर गेट तोड़ दिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी की गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को दोबारा से शुरू करने सहित गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते खड़े हुए वैश्विक संकट से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा को बचाने पर जोर दिया। वहीं इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर सरकार इसको लेकर पहले से ही गंभीर है। विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार 20 मई 2026 को ऋषिकेश से रवाना होगा। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में जत्थे का नेतृत्व करने वाले पंज प्यारों का विशेष सम्मान किया जाएगा और उन्हें अरदास के साथ यात्रा के लिए विदा किया जाएगा। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड और देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। मुख्य अतिथियों की सूची में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के उप राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और तमाम कैबिनेट मंत्री शामिल है।