Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-May-2026

करोड़ों की नल-जल योजना फेल गंदे नाले से प्यास बुझा रहे बैगा आदिवासी गौवंशों को तस्करों से कराया मुक्त 6 वाहन जब्त 6 आरोपी गिरफ्तार जिले में पहली बार अंतर राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज सरकार जहां हर घर जल जैसे नारों के साथ विकास की तस्वीर पेश कर रही है वहीं बालाघाट जिले की समरिया पंचायत की हकीकत इन दावों पर करारा तमाचा है। यहां के सैकड़ों ग्रामीण आज भी गंदे नाले में बनाए गए ‘झिरिया’ का पानी पीने को मजबूर हैं और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर समरिया पंचायत के तीन टोलों में रहने वाले 100 से अधिक परिवारों की जिंदगी आज भी बदहाली और उपेक्षा की कहानी बयां कर रही है। यहां न तो स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है और न ही प्रशासनिक संवेदनशीलता का कोई अता-पता। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 30 वर्षों से इसी जहरीले पानी के सहारे जी रहे हैं। कई बार सीएम हेल्पलाइन जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला समाधान नहीं। गांव में मौजूद एकमात्र हैंडपंप भी बेकार साबित हो रहा है। उसका पानी इतना दूषित है कि पीने लायक नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। थाना लालबर्रा पुलिस ने देर रात दबिश देकर 6 पिकअप वाहनों को जब्त किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। लालबर्रा थाना पुलिस ने 9-10 मई की दरमियानी रात ग्राम आमाटोला रोड स्थित अंबेडकर चौक के पीछे इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान 48 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया। सभी पशुओं को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है। वहीं परिवहन में उपयोग किए जा रहे 6 पिकअप वाहनों को जब्त किया गया जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड पॉलीटेक्निक बालाघाट के संरक्षण एवं अनुकरणीय सहयोग से स्व. नागेश्वरराम यादव व समाजसेवी स्व. राजकुमार खंडेलवाल की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने एन आर मेमोरियल रैपिड रेटिंग अंतर राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का १० मई की सुबह ९.३० बजे स्थानीय सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड पॉलीटेक्निक गर्रा में शुभारंभ किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले सहित प्रदेश व देश एवं विदेश के करीब १५० प्रतिभागीयों ने शामिल होकर अपने बौद्धिक प्रतिभा का जौहर दिखाया। इस संबंध में टूर्नामेंट के डायरेक्टर कार्तिक गिरी गोस्वामी व सतपुड़ा ग्रुप के डायरेक्टर अंशु जायसवाल ने बताया कि पहली बार जिले में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में ८-१० नेशनल व इंटर नेशनल ग्रेड मास्टर भी शामिल हो रहे है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों के अतिरिक्त विभिन्न आयु वर्गों एवं रेटिंग श्रेणियों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले प्रथम तीन विजेताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। थाना हट्टा पुलिस ने ग्राम मंगोली खुर्द स्थित वैनगंगा नदी घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं और मौके से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनमें प्रकाश राउत मोहपत राउत संजय बोपचे और परमेश्वर ठाकरे शामिल है। इनके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्राइवेट वाहनों और मोटरसाइकिलों के माध्यम से गोपनीय तरीके से रैकी की। इसके बाद संभावित भागने के रास्तों की घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। कान्हा टाइगर रिजर्व में विलुप्त हो चुकी जंगली भैंसा प्रजाति को पुन: बसाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। 150 वर्ष बाद कान्हा में ‘जंगली शान’ की वापसी से न केवल जंगल गुलजार होगा। इस परियोजना के तहत असम के काजीरंगा टाइगर रिजर्व से जंगली भैंसों को लाकर कान्हा के सुपखार क्षेत्र में बसाया जा रहा है। पहले चरण में 28 अप्रैल को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा गया था। अब दूसरे चरण में चार और भैंसों के शामिल होने से कुल संख्या 8 हो गई है। वन विभाग ने अगले तीन वर्षों में 50 जंगली भैंसों को पुन: स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। करीब 2220 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर इन भैंसों को विशेष वन्यजीव वाहनों से सडक़ मार्ग द्वारा कान्हा लाया गया। लगभग 72 घंटे की इस यात्रा के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी करती रही। आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार को लेकर रविवार को शहर के बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें विधानसभा विंग ब्लॉक स्तरीय समिति व पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में स्थानीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी की समस्या को लेकर आप पार्टी द्वारा आम जनता के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से आप पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष मस्तराम डहारे स्टेट कोऑडीनेटर रजनीश नायडू सहित अन्य मौजूद रहे। -- जिले में दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रफुल्ल पिता शोभाराम ठाकरे को हट्टा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार होकर नागपुर में छिपा था जिसे पुलिस ने दबिश देकर देवगांव से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को पीडि़ता ने महिला थाना बालाघाट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पूर्व परिचित युवक ने शादी के महज दो दिन बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नागपुर में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम नागपुर पहुंची लेकिन आरोपी वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर ग्राम देवगांव (लालबर्रा) आ गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।