कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने नेताओं को दिखाया आईना नेशनल लोक अदालत का आयोजन 25 खंडपीठों में हुई सुनवाई भाजपा की जीत पर झालमोड़ी बांटकर मनाया जश्न बालाघाट प्रवास पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया ने अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नेता खुद ही टिकट की महत्वाकांक्षाएं जगा कर संगठन के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात बालाघाट पहुंचे पूर्व मंत्री अजय सिंह ने विधायक पूर्व विधायक और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा के साथ-साथ पार्टी के भीतर की खामियां भी खुलकर सामने आईं। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं के बीच सरकार में भागीदारी न मिलने का दर्द झलका वहीं गुटबाजी की स्थिति भी परोक्ष रूप से उजागर हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट के तत्वावधान में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिलेभर में 25 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों को निराकरण के लिए रखा गया। जहां प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मिरेगांव में शासन की महत्वपूर्ण सुदूर सड़क योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। यहाँ लगभग 14.99 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही 750 मीटर लंबी सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और स्थानीय किसानों का आरोप है कि निर्माण कार्य में शासन के तय मापदंडों को पूरी तरह दरकिनार कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण मुरम की जगह मिट्टी युक्त मुरम बिछाई गई है। पंचायत प्रशासन की अनदेखी से परेशान होकर अंततः किसानों ने स्वयं मोर्चा संभाला। किसानों ने अपने निजी व्यय पर ट्रैक्टर की व्यवस्था की और सड़क पर बिखरे बड़े पत्थरों को हटाकर मिरेगांव और कटीटोला नाले में डालने का कार्य किया। किसानों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली तो उन्हें मजबूरन खुद ही सड़क साफ करनी पड़ी। देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल असम व पांडुचेरी में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाईयों में उत्साह व खुशी का माहौल है। इस प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अभय सेठिया के निवास पर शनिवार को झालमोड़ी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को झालमोड़ी बांटकर जीत की बधाईयां देते हुए जश्न मनाया। बता दें कि ४ मई को पांच राज्यों की मतगणना संपन्न कराई गई। इसमें पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई। वहां के मतदाताओं ने ममता बनर्जी के आतंक को समाप्त करने भाजपा के उम्मीद्वारों को अपना एकतरफा जीत दिलाकर सरकार बनाने प्रचंड बहुमत देकर ममता को टाटा बॉय कर दिया। प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के नए पंजीयन का विरोध तेज हो गया है। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल आयुक्त के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने मांग की कि नवीन पंजीयन प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए तथा पुराने अतिथि शिक्षकों को कार्य अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर हर वर्ष बोनस के 10 अंक स्कोर कार्ड में जोड़े जाएं। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में पहले से लाखों अतिथि शिक्षक पंजीकृत हैं जिन्हें पूर्ण रोजगार मिलना संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में नए पंजीयन से वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी अतिथि शिक्षकों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो जाएगा।