जिला अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए भटकते परिजन कंधों पर मरीजों को ढोने पर मजबूर रात भर चली कांबिंग ऑपरेशन फरार आरोपी गांजा तस्कर सहित 122 गिरफ्तार जेल की सलाखों के पीछे जल रही ज्ञान की लौ पेंच नदी से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त ई-विकास प्रणाली पर सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण इलाज की आस लेकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को यहां राहत नहीं बल्कि बदइंतजामी का दर्द झेलना पड़ रहा है। कोई बुजुर्ग पिता अपने बीमार बेटे को सहारा देकर वार्ड तक पहुंचा रहा है तो कोई महिला अपने पति को टूटी स्ट्रेचर पर संभालते हुए इधर-उधर भटक रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की तकलीफ बीमारी से कम और अव्यवस्थाओं से ज्यादा बढ़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि कई बार मरीजों को कंधों पर उठाकर या परिजनों के सहारे घसीटते हुए उपचार कक्ष तक ले जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इस जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। यहां मरीजों को ले जाने के लिए पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हैं। जो कुछ स्ट्रेचर बाहर दिखाई देते हैं वे भी अधिकांशत: टूटे-फूटे और जर्जर हालत में पड़े हैं। छिंदवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 122 वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 91 गुंडे 70 निगरानी बदमाश 42 कबाड़ी और जिला बदर आरोपियों की चेकिंग की गई। पुलिस ने 230 लीटर अवैध शराब जब्त की 7 गुम इंसानों को परिजनों से मिलाया। कुंडीपुरा पुलिस ने 7 साल से फरार स्थायी वारंटी और 3 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा जबकि न्यूटन चौकी पुलिस ने फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार किया। छिंदवाड़ा जिला जेल में बंदियों के जीवन में शिक्षा नई उम्मीद जगा रही है। मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय और एनआईओएस की परीक्षाओं में बंदियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। एमबीए फाइनल ईयर में एक बंदी ने 72 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि एमए फाइनल ईयर और एमएसडब्ल्यू परीक्षा में बंदियों ने 65 प्रतिशत अंक हासिल किए।ब। सफल होने वाले दंडित बंदियों को नियमानुसार 10 से 60 दिन तक विशेष सजा माफी भी दी जाती है जिससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है।जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन के निर्देशन में संचालित इस पहल का उद्देश्य बंदियों को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने पेंच नदी खिरसाडोह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर जप्त किया। जप्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए थाना परासिया की अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज विभाग के अनुसार वाहन चालक के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 से उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली से किया जा रहा है।प्रशिक्षण में बताया गया कि किसान मोबाइल से ई-टोकन बुकिंग में परेशानी होने पर नजदीकी सीएससी केंद्र से 15 रुपये शुल्क देकर टोकन बुक करा सकते हैं। करीब 150 सीएससी संचालकों को सिकमी किसानों के पंजीयन वृद्ध व अक्षम किसानों और मृत किसानों के लिए टोकन बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई मार्शल आर्ट्स में कराते सबसे बेहतर बच्चों को दिया जा रहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शहर के पुलिस ग्राउंड में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में 5 मई से 5 जून तक कराते लाठी तलवार और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इंटरनेशनल कराते खिलाड़ी एवं कोच रविंद्र जायसवाल ने कहा कि फिटनेस और आत्मरक्षा के लिए कराते सबसे बेहतर मार्शल आर्ट है जिसे हर खिलाड़ी और युवा वर्ग को सीखना चाहिए।शिविर में कोच कविता थापा मोनिका मालवी और शालिनी परतेती बच्चों को आत्मनिर्भरता अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दे रहे हैं। लड्डू गोपाल आगमन पर श्रद्धालुओं ने मनाया उत्सव शहर केभार्गव परिवार के घर लड्डू गोपाल का भव्य आगमन हुआ।सिवनी से आए लड्डू गोपाल का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच पूजा-अर्चना कर भक्ति भाव से उत्सव मनाया। इस दौरान परिवार और मोहल्लेवासियों ने प्रसाद वितरण कर खुशियां बांटी। मातृ दिवस पर मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित मातृ दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व दर्शन भवन में “मां परिवार की आधारशिला” विषय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रमुख बीके गणेशी दीदी ने कहा कि मातृ दिवस मां के प्रेम त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। बीके मंगला दीदी ने कहा कि मां ईश्वर के प्रेम और वात्सल्य का स्वरूप है जिसका ऋण कोई नहीं चुका सकता।कार्यक्रम में तहसीलदार हेमंग प्रिया श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मातृत्व की महत्ता पर विचार रखे।