Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-May-2026

हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में आयोजित वार्षिकोत्सव 2025-26 समारोह में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर खुशी होती है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड का पिनाऊ गांव (दानू गांव) जिसे पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू का गांव भी माना जाता है आजादी के 78 वर्षों बाद भी मुख्य सड़क सुविधा से वंचित है। मई 2026 की ताजा खबरों के अनुसार यहां के निवासी आज भी बीमारों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर (डंडी-कंडी) के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देहरादून के प्रसिद्ध माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर के पूज्य महंत स्वर्गीय रमन प्रसाद गोस्वामी जी के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने हृदयस्पर्शी शोक संदेश में उन्होंने कहा डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणास्रोत रहा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि महंत जी ने असंख्य परिवारों को अपनी शरण में ले रखा था। उन्होंने मानवता की सेवा का जो नेक कार्य किया वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी करुणा भरी नजरें निस्वार्थ सेवा भावना और आध्यात्मिक जीवन की मिसालें नई पीढ़ियों को सदैव दिशा दिखाती रहेंगी। रुड़की के मंगलौर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 850 रुपये बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर छपा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम उप निरीक्षक नितिन बिष्ट टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मुंडलाना निवासी अल्ताफ उर्फ इल्ताफ नकली नोट चलाता है। 7 मई को उसने मुंडलाना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 100 रुपये का नकली नोट देकर पेट्रोल भरवाने की कोशिश की थी। इस सूचना पर पुलिस अकबरपुर-सिक्खर रोड स्थित नए स्विमिंग पुल के पास पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी में उसकी जेब से 100-100 के 8 और 50 रुपये का 1 नकली नोट मिला। पूछताछ में आरोपी ने नोटों के जाली होने की बात कबूली देहरादून सहस्त्रधारा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित युवक आकाश जो पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है उसने आरोप लगाया कि देर रात घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसका स्कूटर रुकवाया और मदद मांगने लगे।आकाश के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है और उसे तलाशने में सहायता करने को कहा। मदद के उद्देश्य से आकाश उनके साथ चला गया लेकिन रास्ते में उन्हीं युवकों ने उसके साथ लूटपाट कर दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसका बैग और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। मदरसा इमदादूल उलूम में बाल आयोग की टीम निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान मदरसे में बिहार समेत अन्य प्रदेशों के बच्चे बड़ी संख्या में मिले जबकि स्थानीय बच्चे बेहद कम मिले। वहीं मदरसे के बेसमेंट में हॉस्टल संचालित कर बेहद छोटे कमरों में बच्चों को रखा जा रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। उधर आयोग अध्यक्ष ने प्रकरण में संबंधित विभागों और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई करने की बात कही है। मदरसे में बड़ी संख्या में बिहार और अन्य प्रदेशों के बच्चे विभिन्न अनियमितताओं और एक प्रतिष्ठित एनजीओ की ओर से यौन शोषण की शिकायत पर शुक्रवार को उत्तराखड़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की टीम ने मदरसा इमदादूल उलूम किशनपुर का निरीक्षण किया