ट्रेंडिंग
देशगांव जुलवानिया फोरलेन हाईवे पर कम मुआवजा राशि की मांग को लेकर बिलाली गांव के 110 प्रभावित सैकड़ो किसानों ने खरगोन के लोक निर्माण विभाग ऑफिस के गेट के सामने स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम 7:00 बजे चक्का जाम कर दिया जिससे सैकड़ो लोग जाम में फस गए हालांकि जाम में फंसे एंबुलेंस वाहन को प्रभावितो द्वारा निकाल दिया गया किसानों ने देशगांव जुलवानिया फोरलेन मार्ग निर्माण में मकान और जमीन की अत्यधिक कम मुआवजा राशि मिलने से नाराज होकर घण्टो तक चक्का जाम किया तहसीलदार द्वारा किसानों को समझाइए देने के बाद भी वह प्रभावित लोग चक्का जाम से हटाने नही हट अनुविभागी अधिकारी राजस्व से मिलने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर अड़े रहे