ग्राउंड में खेल रहे 7 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला पैर में काटा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत पति-पत्नी और छह साल का बेटा घायल देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : कलेक्टर यातायात थाने से चंद कदम दूर वर्षों से जमे वाहनों पर कार्रवाई पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण राजस्व शिविरों में 21 लाख की वसूली बकाया पर 6 नल कनेक्शन काटे 1 शहर के पुराना नागपुर नाका क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले में 7 वर्षीय बालक साहिल घायल हो गया। घटना पवार टी हाउस के सामने स्थित मैदान की है जहां साहिल अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। घटना से मैदान में मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। 2 तामिया थाना क्षेत्र के खडुआ गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में आलीवाड़ा निवासी शनि पाल परतेती (28) उनकी पत्नी और छह साल का बेटा शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुआरकला निवासी विमलेश भारती (19) भी घायल हो गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 3 विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर पर्यटन ग्राम देवगढ़ में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं पर्यटकों ने सहभागिता की। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने युवाओं से देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर किले बावड़ियों और प्राचीन स्थलों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के प्रचार-प्रसार से पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 4 शहर के बैल बाजार चौक में यातायात पुलिस ने बुधवार को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। खास बात यह है कि यह जगह यातायात थाने से कुछ ही कदमों की दूरी पर है। यहां कई वर्षों से सड़क के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे थे जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। यातायात टीआई संदीप सुनेस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच की। दस्तावेज नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई जबकि कुछ वाहनों पर लॉक लगाकर उन्हें यातायात थाने में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही। 5 नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगाए जा रहे विशेष राजस्व वसूली शिविरों में बुधवार को 21 लाख रुपये की वसूली की गई। इसमें 17 लाख रुपये संपत्ति कर और 4 लाख रुपये जल कर के रूप में प्राप्त हुए। वहीं बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने पर निगम अमले ने 6 नल कनेक्शन विच्छेद किए। पांढुर्णा में दो दिवसीय सृजन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 पुलिस अधीक्षक विदिता डागर के निर्देशन में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमपीएल ग्राउंड पांढुर्णा में दो दिवसीय सृजन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ने किया। इस दौरान एसडीओपी बृजेश भार्गव सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 180 किसानों को बांटे दलहन के मुफ्त बीज कम पानी वाली फसलें लगाने की दी सलाह 7 ग्राम चन्हियाकलां में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने 180 किसानों को मुफ्त दलहन बीज वितरित किए। प्रत्येक किसान को 8 किलो बीज दिए गए। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब भारत जल्द ही दलहन फसलों का निर्यात भी करेगा। सिंधु भवन में भोग साहब एवं भंडारे का आयोजन 8 श्री पूज्य सिंधी पंचायत छिंदवाड़ा द्वारा गुरु नानक जयंती के अवसर पर सिंधु भवन स्थित गुरु दरबार में भोग साहब का गरिमामय आयोजन किया गया। सिवनी से पधारे बाबा चेलाराम उदासी ने भोग साहब की रस्म संपन्न कराई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। दशहरा मैदान में गूंजे बाबा श्याम के भजन भक्ति में झूमे श्रद्धालु 9 खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में बाबा श्याम के भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की मधुर धुनों से पूरा मैदान भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। आयोजन में गायक कलाकारों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी 27 नवंबर को साईं बाबा स्थापना दिवस पर भव्य भजन संध्या विवेक शर्मा देंगे प्रस्तुति 10 सच्चिदानंद सेवा समिति विवेकानंद कॉलोनी द्वारा श्री शिर्डी साईं बाबा स्थापना दिवस के अवसर पर 27 नवंबर को शाम 7:30 बजे बक्षी प्रांगण साईं मंदिर के सामने भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. विवेक शर्मा एवं रायपुर म्यूजिकल ग्रुप भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति के कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि आयोजन में श्रद्धालु भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे।