Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Apr-2026

हथियारों से लैस बदमाशों ने बस ऑपरेटर के घर की फायरिंग शिवपुरी में रविवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बस ऑपरेटर के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंह निवास गांव में रात करीब 10रू30 बजे हुई। आरोप है कि हमलावरों में करीब 15 लोग शामिल थे। बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की और गोली चलाई जो बस ऑपरेटर के हाथ को छूते हुए निकल गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से टेरर टैक्स की मांग की जा रही थी और इंकार करने पर यह हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर 5 की मौत 7 घायल नर्मदापुरम जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लाग घायल हो गए. सभी महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले थे. वे सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. जबलपुर में कॉन्स्टेबल ने वकील को पीटा14 दिन बाद थ्प्त् जबलपुर में घरेलू मामूली विवाद के दौरान एक आरक्षक पर हाईकोर्ट के वकील के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित वकील का कहना है कि घटना के दौरान मौजूद महिलाओं और पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरक्षक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने शुरुआत में शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। करीब 14 दिन बाद मामले में थ्प्त् दर्ज की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उन पर समझौते के लिए दबाव भी बनाया गया। न्याय की मांग को लेकर मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है जहां याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। क्रिप्टो में निवेश के नाम कारोबारी से 1.41 करोड़ ठगे ग्वालियर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने साइबर ठगों को कमीशन पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था करीब 6 महीने पहले पिंटो पार्क क्षेत्र में बॉक्स फैक्ट्री संचालित करने वाले दुर्गाशंकर नागर को ई-मेल के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का ऑफर मिला। ठगों ने “गोल्ड क्ळड कॉइन फिक्स डॉट कॉम” नाम की फर्जी कंपनी में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच नागपुर में हज यात्रियों को छोड़कर सिंगोड़ी लौट रही एक कार (डच्13।श्र 4859) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है