Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Apr-2026

राजधानी रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित कर उनकी सुखद सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 815 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार यात्रियों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण के साथ मेडिकल सहायता किट उपलब्ध कराई गई है जिससे यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों से अपील की कि वे पवित्र धरती पर प्रदेश और देश की शांति खुशहाली अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। दुर्ग जिले के एसटीएफ कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसी एक महिला ने चाकू से हमला कर उनकी पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की हत्या कर दी जबकि बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती है। एक अन्य बच्ची नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और आरक्षक के बीच कथित अवैध संबंध और विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी जहां उसे वापस भेज दिया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया है और जांच जारी है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के पंजीकृत सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने आवासीय सुविधाओं के विस्तार लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र परिवार को आवास और मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने पात्र हितग्राहियों को पट्टा भी वितरित किया। राजधानी रायपुर के डूमर तराई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी माह से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलों मंडलों और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्गों के संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी समय की पार्टी नहीं बल्कि सतत रूप से सक्रिय रहने वाला संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षित करता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से मंडल जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता इसका लाभ उठा सकें।