Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Apr-2026

नदी से ट्रेक्टर ट्राली जब्त अवैध रेत खनन करने वालों में मचा हड़कम्प कतिया समाज ने मनाई धूमधाम से संत भूरा भगत की जयंती शराब दुकान का नहीं थम रहा विरोध सांसद ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का दिया समर्थन खनिज विभाग व पुलिस को मिल रही लगातार अवैध रेत खनन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सुनियोजित तरीके से गोंगलई नदी घाट में 25 अप्रैल की अलसुबह दबिश देकर करीब 7 ट्रेक्टर ट्राली जब्त की गई है। पुलिस की अचानक रेत घाट में कार्यवाही करने से अवैध रेत खनन करने वालों में हडक़म्प मच गया है। पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक व खनन करने वाले मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोडक़र भागने में सफल हो गए। पुलिस द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम गठित कर ड्रोन कैमरे से ट्रेक्टर के आने-जाने का स्थान व मौका स्थल ट्रैक कर दबिश देने की योजना बनाई गई थी। बता दें कि वर्तमान में ठेकेदार द्वारा ठेका सरेंडर करने के बावजूद भी जिले में नदियों से अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन का कार्य जोरों से किया जा रहा है। खनिज विभाग व पुलिस द्वारा आए दिन ट्रेक्टर ट्राली पकडऩे के बावजूद भी अवैध खनन का कार्य पर रोक नहीं लग रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कतिया समाज द्वारा संत शिरोमणि भूरा भगत जी जयंती २५ अप्रैल को शहर मुख्यालय सहित तहसीलों में भी धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर मुख्यालय स्थित संत भूरा भगत चौक में युवा कतिया समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत भूरा भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना व आरती की गई। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर नपा सभापति व पार्षद उज्जवल आमाडारे सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने संत भूरा भगत के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गाे पर चलने प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भोजन का भी आयोजन किया गया। संत भूरा भगत भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे। वे बचपन से ही भगवान की भक्ति में लीन रहते थे। शहर के वार्ड क्रमांक 25 मोतीनगर व वार्ड नंबर 14 बुढ़ी क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों को हटाए जाने की मांग को लेकर रहवासियों का विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहा है। 25 अप्रैल को बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने भी वार्ड नंबर २५ की शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों के बीच पहुंचकर दुकान हटाए जाने का समर्थन किया है। सांसद द्वारा आबकारी अधिकारी व ठेकेदार को भी बुलवाकर इस क्षेत्र से दुकान हटवाने की समझाईश दी है। इस दौरान सांसद भारती पारधी ने कहा कि इस भीषण गर्मी के दिनों में भी वार्ड की महिलाएं व पुरूष शराब दुकान हटाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। शराब ठेकेदार द्वारा शुक्रवार को वाहन से शराब लाकर दुकान में उतारने का प्रयास किया गया जिससे विरोध कर रही महिलाएं थोड़ा दुखी हुई कि इतना विरोध होने के बाद भी शराब दुकान में उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थान से अलग दुकान हटाया जाएगा। दुकान के लिए अभी स्थान तय नहीं हुआ है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर भी मौजूद रही। महाविद्यालय में नारियों के सम्मान में मनाया गया नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय लामता में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 24 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय व्याख्यान एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग राजस्व विभाग स्कूल शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग तथा क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिलाओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अरुणा बेलजी (नर्सिंग ऑफिसर) ने गीत के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया। स्तुति रहांगडाले (नर्सिंग ऑफिसर) ने महिलाओं को आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी स्वयं अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है। वहीं कविता बिसेन (शिक्षिका) ने छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा दी।