भाजपा के महिला आरक्षण पर कांग्रेस का वार। हक़ चाहिए जुमले नहीं स्लग - महिला आरक्षण थंबनेल - नारी शक्ति के नाम पर राजनीति? कांग्रेस ने घेरा! एंकर मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए सिंघार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन मात्र एक राजनीतिक स्टंट है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीयत महिलाओं को अधिकार देने की नहीं बल्कि सत्ता बचाने की है। सिंघार ने मांग की कि यदि सरकार गंभीर है तो वर्तमान 543 सीटों पर तत्काल 33% आरक्षण लागू करे। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ वादे हैं तो दूसरी तरफ हक छीनने की साजिश।