Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Apr-2026

10वीं के रेगुलर छात्रों की मार्कशीट में ‘प्राइवेट’ दर्ज जबलपुर में हंगामा समस्याओं को लेकर कृषि आदान व्यापारियों की हड़ताल प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन गौशाला संचालकों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन SDM को सौंपा ज्ञापन भारी वाहनों की आवाजाही पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन प्रशासन को चेतावनी अपनी ही पार्टी के खिलाफ बरसे आप कार्यकर्ता; मालवीय चौक पर राघव चड्ढा का पुतला फूंका जबलपुर के रांझी स्थित सेंट मदर टेरेसा स्कूल में 10वीं के छात्रों की मार्कशीट में ‘रेगुलर’ की जगह ‘प्राइवेट’ दर्ज होने पर हंगामा हो गया। छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सालभर रेगुलर पढ़ाई और एडमिट कार्ड में भी ‘रेगुलर’ होने के बावजूद मार्कशीट में गलती से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को नकारते हुए इसे माध्यमिक शिक्षा मंडल के सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटि बताया है और सुधार के लिए 30 तारीख तक का समय मांगा है। जबलपुर में कृषि आदान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। Agro Input Dealers Association (AIDA) के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों का कहना है कि देशभर में खाद बीज और कीटनाशक विक्रेता लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में उर्वरक कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। जबलपुर के तहसील कार्यालय में सोमवार को ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नर्मदा गौशाला के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वार्ड क्रमांक 74 के गुरदा क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गौशाला में मवेशियों की अनदेखी और संचालकों द्वारा मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाए।ग्रामीणों ने गौशाला संचालिका प्रीति पटेल और उनके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। साथ ही आदिवासी बच्चों के साथ मारपीट और बंधक बनाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। जबलपुर में रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। दीनदयाल विजयनगर और लेबर चौक जैसे क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे डंपरों और ट्रकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जहां आम लोगों पर सख्ती कर चालान काटे जा रहे हैं वहीं रसूखदार वाहन चालकों को छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बीते महीनों में इन क्षेत्रों में कई हादसे हो चुके हैं बावजूद इसके यातायात विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ​जबलपुर के हृदय स्थल मालवीय चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नीतियों और हालिया बयानों से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिससे संगठन में भारी असंतोष व्याप्त है। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जबलपुर के मदन महल स्टेशन रोड स्थित मनोहर चाय और अमृततुल्य दुकान पर बीती रात शराब के नशे में धुत निक्की चौधरी किशन चौधरी और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकान बढ़ा रहे संचालक आयुष गुप्ता और उनके परिवार के साथ अभद्रता करते हुए आरोपियों ने ग्राहकों की बेरहमी से पिटाई की और दुकान का तंदूर भट्टियां व सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने रात 9 बजे के बाद दुकान खोलने के बदले हफ्ता की मांग की है और मांग पूरी न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मदन महल थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के हौसले बुलंद हैं; वे अब पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ​जबलपुर में नेशनल और स्टेट हाईवे पर बने अवैध कटों के कारण बढ़ते हादसों पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने राज्य शासन लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिका में बताया गया है कि ढाबा और दुकान संचालकों ने अपने निजी मुनाफे के लिए हाईवे पर जगह-जगह नियमों के विरुद्ध अवैध कट बना लिए हैं जो भीषण सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने सभी संबंधित विभागों को 13 जुलाई तक अपना जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद अगली सुनवाई की जाएगी। ​जबलपुर उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर लौट रही जबलपुर की लॉर्डगंज पुलिस टीम सोमवार सुबह प्रयागराज में एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बची। जानकारी के अनुसार लॉर्डगंज थाने में पदस्थ ASI राजेश वर्मा महिला आरक्षक सरिता ठाकुर और चालक उमेश यादव 16 वर्षीय किशोरी को लेकर जबलपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 9 बजे प्रयागराज ओवरब्रिज पर अचानक चलती गाड़ी का पिछला पहिया निकल गया। चालक की सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित कर लिया गया वरना गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिर सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर गाड़ी महज एक फीट भी आगे बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।