Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Apr-2026

जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर चढ़कर युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साह के साथ सुना पीएम की मन की बात’ कार्यक्रम चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत दो मासूमों से छिना मां का साया 66 लीटर कच्ची शराब जब्त दो आरोपी गिरफ्तार ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई 280 वाहनों के कटे चालान मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पांचवीं मंजिल से कूदने के इरादे से छज्जे पर जा पहुंची। उसे इस हालत में देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग दंग रह गए और नीचे खड़े होकर उसे आवाज लगाते रहे—“कूदना मत”।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मरीजों के परिजन अस्पताल स्टाफ और पुलिसकर्मी जुट गए। इसी बीच महिला का पति पांचवीं मंजिल पर पहुंचा और काफी समझाइश के बाद किसी तरह उसका हाथ पकड़कर उसे छज्जे से सुरक्षित बालकनी में खींच लिया। इसके बाद महिला को वापस वार्ड में ले जाया गया।बताया जा रहा है कि महिला ने दो दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते जहर का सेवन कर लिया था जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘मन की बात’ से कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रसेवा का संकल्प : शेषराव यादव भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित गोरखा गौरव उत्थान समिति की महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को प्रासंगिक बताया।साथ ही वन्यजीव संरक्षण विशेषकर काला हिरण की बढ़ती संख्या को जनभागीदारी का सकारात्मक परिणाम बताया गया।शेषराव यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई प्रेरणा मिलती है। मन की बात से जनसेवा को नई ऊर्जा : बंटी विवेक साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साह के साथ सुना। सांसद बंटी विवेक साहू ने साबलेवाड़ी में बूथ स्तर पर कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि ‘मन की बात’ से आमजनों के बीच काम करने की ऊर्जा मिलती है और नई प्रेरणा प्राप्त होती है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महात्मा बुद्ध और सुभाष चंद्र बोस की जयंती का उल्लेख करते हुए सौर व पवन ऊर्जा पर जोर दिया तथा भारत की बढ़ती अक्षय ऊर्जा क्षमता को देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पांढुर्णा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय पुष्पा घोरसे की मौत हो गई। वह अपने पति अर्जुन घोरसे और दो छोटे बच्चों के साथ एक ही बाइक पर नागपुर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि चलते समय पीछे बैठी पुष्पा बैग संभाल रही थीं तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और दोनों छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पातालेश्वर मंदिर रोड पर एक दोपहिया वाहन से 66 लीटर कच्ची शराब जब्त की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए और वाहन की कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट तेज रफ्तार ओवरलोडिंग और अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर चालान काटे गए। पुलिस ने कुल 280 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 114300 रुपये का समन शुल्क वसूला। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी मेले का समापन पांढुर्णा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों के पूजन से हुई। मुख्य अतिथि राजीव खंडेलवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह में राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। अतिथियों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 55वीं क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट मुकाबलों में दिखा जोश छिंदवाड़ा के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में 55वीं क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए गए जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में जीसीएफ जबलपुर ने केवी सीएमएम जबलपुर को 9 विकेट से हराया जबकि अंडर-17 में केवी क्रमांक-1 छिंदवाड़ा ने डिंडोरी को 55 रनों से पराजित किया। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ और समाज के लिए महत्वपूर्ण : बंटी विवेक साहू जिले के सौसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सांसद ने न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विकास के लिए सांसद निधि से 7 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मिनिस्ट्रियल सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न छिन्दवाड़ा मिनिस्ट्रियल प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई।बैठक में संचालक मंडल और नए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नए सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय और प्रगति की समीक्षा की गई।साथ ही अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई। जन सेवा समिति ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान पांढुर्णा में जनसेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह 2025-26 में कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र गोल्ड मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला व ब्लॉक टॉपर्स के साथ विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का विशेष सत्कार हुआ।शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शासकीय स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक निलेश उइके मुख्य अतिथि रहे। अंत में समिति ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।