Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Apr-2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। निरीक्षण के बाद ब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पर्यटन सीजन में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बनाए गए इस अस्थायी पुल से अब जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि स्थायी पुल बनने तक यह ब्रिज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हुई है l पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली व चेपड़ों गांव का दौरा किया इस दौरान उन्होंने थराली व चेपड़ों के आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना ठीक शाम साढ़े 6 बजे वे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के साथ बागेश्वर से ग्वालदम होते हुए थराली पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद चेपड़ों गांव पहुंचे चेपड़ों में आपदा प्रभावितों ने उन्हें बताया कि आठ माह बाद भी उन्हें दुकानों मुआवजा नहीं मिलाअभी तक सुरक्षा के कोई कार्य नहीं हुए है हरीश रावत ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मुश्किलें आठ माह बाद कम होने के बजाय बढ़ी है देर शाम हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2013 में जो आपदा आई थी उसमें तत्काल प्रभाव से आपदा प्रभावितों को मदद की गई थी जो लोग आपदा का शिकार हो गए थे और आज तक उनका पता नहीं चल पाया है सरकार को जल्द ही उन्हें मृत घोषित कर इस संबंध में उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें उस समय 7-7 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में देहरादून के गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति शर्मा ने कक्षा 10 में 78.6% अंक लाकर टॉप किया है। इस मौके पर परिवार में खुशी का माहौल देखने को भी मिला सभी ने प्रगति का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं भी दीं। ख़ास बात ये रही कि प्रगति ने परीक्षा की तैयारी के समय किसी भी विषय का ट्यूशन नहीं लिया और अपने अच्छे मार्क्स के पीछे अपनी नानी की मेहनत और मार्गदर्शन को बताया। प्रगति ने बताया कि उनकी नानी ने उन्हें न सिर्फ प्रेरणा दी बल्कि जब भी वे किसी विषय या सवाल को समझ नहीं पाती थीं तब उनकी नानी ही प्रगति की मदद किया करती थीं। रुड़की के भगवानपुर चन्दन पुर की रहने वाली अतिका हुसैन ने 94 प्रतिशत अंक ला कर अपने गाँव परिजनों सहित स्कूल का भी नाम रोशन किया है l उत्तराखंड बोर्ड का आज जैसे ही रिज़ल्ट आया तो अतिका के गाँव मे एक खुशी का माहौल पैदा हो गया l अतिका ने हाई स्कूल की परीक्षा मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज से पास की है इस मौके पर उसके घर पर पूरा स्टाफ उसे बधाई देने के लिए पहुँचा और उसे मिठाई खिलाकर भी बधाई दी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकेश स्थित यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। ​निरीक्षण के दौरान महाराज ने पंजीकरण काउंटर विश्राम गृह और यात्रियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि यात्रियों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांजिट कैंप में शुद्ध पेयजल और उचित सफाई व्यवस्था चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए है हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 107 वीं जंयती पर राजधानी देहरादून के एम डी डी ए कॉम्पलेक्स में स्व बहुगुणा की मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्यार्पण किया ओर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व बहुगुणा भारत सरकार में अनेक पदों पर रहते हुए पहाड़ की चिंता की ओर उसके विकास के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुफ्त शासन किया वो आज प्रेरणा स्त्रोत रहे है। सीएम धामी ने कहा कि आज उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रयास किया जाएगा । आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने राज्य की वरीयता सूची में अपनी जगह पक्की कर संस्थान का मान बढ़ाया है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र आर्यन ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्टता को साबित किया। इनके साथ ही तीन अन्य छात्र-छात्राओं ने भी मेरिट में अपनी जगह बनाई है। जिसमे ​गौरव ने 17वीं हिमांशु गुप्ता ने 23वीं रैंक और अन्वेषिका 25वीं रैंक हासिल की है। हाईस्कूल परीक्षा में भी विद्यालय का दबदबा बरकरार रहा। सात छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। ​सक्षम ने 13वीं अक्षिता गैरोला ने 16वीं ​अर्णव बसलियाल ने 17वीं निखिल रतूड़ी 20वीं​अभिषेक राणा ने 21वीं ​शिवानी सेमवाल ने 24वीं और ​सांची चोपड़ा ने 25वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी है। हाईस्कूल में बानवे दशलव दस प्रतिशत छात्र सफल हुए