Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Apr-2026

तीन दिन से ठप सप्लाई मोटर जलने से हालात बदतर टैंकर भी साबित हुए नाकाफी एचपीवी टीकाकरण में सुस्ती पर नाराज कलेक्टरसीएचओ का वेतन रोकने के आदेश लालबाग चोरी का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार ₹7 लाख के जेवर बरामद जिला जेल में स्वास्थ्य जांच के साथ बंदियों को मिली कानूनी सहायता अमृत योजना से बढ़ेगा विकास निगम को मिले टैंकर और जेसीबी शहर में इन दिनों पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। हालत यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पिछले तीन दिनों से शहर में नियमित जल सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है जिससे आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है इसी बीच शुक्रवार को जम्होड़ी पंडा स्थित मोटर जल जाने की घटना ने संकट को और गहरा कर दिया। मोटर खराब होने के कारण पूरे शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते कई वार्डों में हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बीएमओ को लक्ष्य अनुसार काम करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यालय पर निवास नहीं करने वाले सीएचओ का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।मातृ-शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा में एएनसी पंजीयन बढ़ाने एनीमिया ग्रस्त गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक देने तथा मातृ मृत्यु मामलों में संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 108 एम्बुलेंस सेवाओं के बेहतर संचालन और वाहनों के रखरखाव पर भी जोर दिया गया। शहर के लालबाग क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीआई आशीष कुमार धुर्वे ने बताया कि 19 अप्रैल की रात प्रार्थीया विमला तंतुवाय के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे वहीं घर पर मौजूद उनके लकवाग्रस्त पति के साथ मारपीट भी की गई थी।पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी आशिष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में टीम ने जांच करते हुए आरोपी सलमान को हिरासत में लिया जिसने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया।इस मामले में सलमान आशिफ खान आशिक धुर्वे और सुमित भलावी को गिरफ्तार किया गया है जबकि राज यादव फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जिला जेल में शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की समीक्षा भी की गई।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 185 बंदियों व एक बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाइयां वितरित कीं। वहीं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता शिविर भी लगाया गया जिसमें 43 बंदियों को कानूनी सलाह दी गई और 6 बंदियों के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए गए। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अमृत योजना के तहत नगर निगम को नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निधि से दो पानी के टैंकर तथा योजना के अंतर्गत प्राप्त दो जेसीबी मशीनों का महापौर विक्रम अहके के साथ विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इन संसाधनों से जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकास कार्यों का दायरा शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेगा। कार्यक्रम के बाद महापौर कक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने पार्षदों व सभापतियों के साथ जल आपूर्ति भवन निर्माण और ई-फाइल प्रणाली के जरिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा अभियान में बसों की जांच 45 वाहनों पर चालान 27 हजार जुर्माना वसूला शनिवार को पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बसों की सघन जांच कर फिटनेस नंबर प्लेट नोपार्किंग वर्दी फर्स्ट एड बॉक्स और दस्तावेजों की जांच की गई इस कार्रवाई में फिटनेस नंबर प्लेट बिना वर्दी नोपार्किंग फर्स्ट एड बॉक्स व दस्तावेज न होने के मामलों में जुर्माना वसूला गया। कुल 45 वाहनों पर कार्रवाई कर 27 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। नगर निगम ने फल विक्रेताओं को व्यवस्थित बाजार में किया शिफ्ट नगर निगम ने शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी तहत जवाहर शाला स्कूल के पास सड़क पर लगे फल विक्रेताओं को हटाकर निर्धारित बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित किया गया। वहीं बीएसएनएल कार्यालय के पास ठेले लगाने वाले विक्रेताओं को भी सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने के निर्देश दिए गए। जनगणना प्रशिक्षण संपन्न 1 मई से घर-घर सर्वे जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर शासकीय पीजी कॉलेज में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ अधिकारियों ने मकान सूचीकरण डेटा संग्रहण और डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी।स्व-गणना 30 अप्रैल तक जारी रहेगी जबकि 1 से 30 मई तक घर-घर सर्वे किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर सहयोग करने की अपील की है। यूविका 2026 में छिंदवाड़ा के प्रवीर सांधेलिया का चयन सांसद ने किया सम्मान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यूविका 2026 कार्यक्रम के लिए छात्र प्रवीर सांधेलिया का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। वे मध्यप्रदेश के चयनित 14 विद्यार्थियों में शामिल हैं। इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।प्रवीर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर में इसरो के वैज्ञानिकों के व्याख्यान में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वे वर्तमान में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। सांसद ने प्रवीर उनके परिजनों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। आकास का 10वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न छिंदवाड़ा में आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) का 10वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रदेश के 32 जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लियाअधिवेशन में प्रथम से चतुर्थ श्रेणी तक केकर्मचारी-अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ना और विकास की रणनीति तैयार करना रहा।वरिष्ठ अधिकारियों ने शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।