Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Apr-2026

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले 4 बच्चे पैदा करो एक RSS को दो बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए। उन्होंने ये बात नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शुक्रवार को कही। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। सिंधिया के स्वागत में बेकाबू भीड़ केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शुक्रवार रात स्वागत के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक 7 वर्षीय मिश्री कुशवाहा भीड़ में गिर गई और लोगों के पैरों तले दबकर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे जैसे ही सिंधिया रेल मार्ग से स्टेशन पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब प्लेटफॉर्म पर उमड़ पड़ा। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच हालात अचानक बेकाबू हो गए। दामोदर यादव बोले अर्जी-पर्ची नहीं चलेगी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव मंडल ने शनिवार को पन्ना दौरे के दौरान बुंदेलखंड की राजनीति में तीखे बयान दिए। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास के बावजूद अब यहां अर्जी-पर्ची के नाम पर पाखंड का खेल चल रहा है। यादव ने किसी का नाम लिए बिना बागेश्वर धाम जैसे धार्मिक आयोजनों की ओर इशारा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड को जानबूझकर आडंबर और पाखंड की धरती बनाया जा रहा है जहां अर्जी-पर्ची निकालने वाले लोगों में अंधविश्वास फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोपाल में हिंदू छात्रा के साथ लव जिहाद राजधानी भोपाल में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ धोखाधड़ी शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहली बार किसी मुस्लिम संगठन ने खुलेतौर पर आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता के समर्थन में उतरने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। महिला थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात 2023 में एक युवक से हुई जिसने खुद का नाम “आशीष पांडे” बताया। दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और छात्रा के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी।