Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Apr-2026

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लीटी उमरिया में दबिश देकर आरोपी पप्पू उर्फ प्रमोद केवट को रंगे हाथ दबोचा। आरोपी अपने घर के पीछे टीन शेड के नीचे चार प्लास्टिक के डिब्बों में 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बेचने की फिराक में था। पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। गोहलपुर थाना क्षेत्र के इको सिटी में शुक्रवार को पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी रंजीत कोरी (50) की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल हो गया। वार्ड क्रमांक 74 के रहवासियों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर गोहलपुर बाईपास पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना के अनुसार रंजीत कोरी जूनियर इंजीनियर के निर्देश पर एलटी केबल सुधारने के लिए पोल पर चढ़े थे तभी अचानक 10 फीट नीचे गिर गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तकनीकी कर्मचारी संघ ने भी इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पाटन क्षेत्र के नीची गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मनीष अपने साथियों अभिषेक दिनेश और कान्हा पटेल के साथ बैठकर शराब पी रहा था तभी किसी महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने लाठियों से मनीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ रजनी यादव नामक महिला अपनी बेटी के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर एसपी कार्यालय पहुँचीं। महिला रजनी यादव का आरोप है कि 2 नवंबर 2025 को रांझी निवासी अजीत यादव के साथ तय हुई शादी को अचानक बिना कारण तोड़ दिया गया और अब ससुराल पक्ष उनकी बेटी पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रहा है। रजनी यादव के अनुसार उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फोटो-वीडियो फैलाए जा रहे हैं और यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि उसका किसी और के साथ संबंध है जबकि परिवार इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। इतना ही नहीं महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लड़का पहले घर आकर उनकी अनुपस्थिति में बेटी के साथ जबरदस्ती संबंध बना चुका है और अब शादी से इनकार कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम से आहत लड़की मानसिक तनाव में है और आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। परिवार ने माढ़ोताल और महिला थाने में शिकायत के बाद अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है रात करीब डेढ़ बजे रांझी से पिपरिया जा रहे 36 वर्षीय बाइक सवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रौंद दिया जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही इस घटना में मरीज को लेकर जबलपुर तरफ जा रही एंबुलेंस भी सड़ किनारे जाकर पेड़ से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलते ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने फौरन खमरिया पुलिस और 108 को सूचना दी। हाथपैर सिर और सीने में गंभीर चोट आने के कारण बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।मृतक युवक का नाम असीम दुबे है जो कि आल इंडिया डिफेंस एंप्लाई फेडरेशन (AIDEF) व्हीकल फैक्ट्री कार्य समिति के सचिव भी थे। इस घटना के बाद कर्मचारियों से शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार की दोपहर पीएम के बाद गृह ग्राम पिपरिया में उनका अंतिम संस्कार होगा।