Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Apr-2026

सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध मौत सुरक्षित बिहार गृह ग्राम भिजवाया शव राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न चिलचिलाती धूप से बेहाल हुई दोपहर गलियों में पसर रहा सन्नाटा किरनापुर थाना अंतर्गत बड़गांव में स्थित कोबरा बटालियन कैम्प में पदस्थ सात वीं बटालियन सीआरपीएफ के एक जवान की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पच्‍चीस अप्रैल शनिवार को मृतक जवान अपने कैम्प में था। जिसे दोपहर में अचानक चक्कर आया और वह अचेत हो गया। जिसका तत्काल कैम्प में प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत होना बताया। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक जवान का छब्‍बीस अप्रैल को पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों ने अपने साथी को सलामी देकर श्रद्धाजंलि दी। मृतक जवान के शव को ताबूत में सुरक्षित रखवाकर उनके गृह ग्राम भिजवाया गया है। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई जिसमें दो पालीयों में परीक्षा हुई जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें तीन हजार आठ सौ छैयांसठ अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। इस वर्ष अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दी हैं। इन दिनों दोपहर के समय आसमान से बरसती आग जैसी धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सूर्य की तेज तपिश से दोपहरके बाद बाजार से लेकर मोहल्लों की गलियों तक सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घरों से आवश्यक कार्य होने पर ही निकल रहे है। रविवार को जिले में तापमान करीब बयालीस से छैयांलीस डिग्री रहा है। जिससे पंखे व कूलर भी गरम हवा फेंक रहे है। दोपहर में लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग गमछा टोपी व छतरी का सहारा लेते नजर आए है। आम दिनों की अपेक्षा गत चार पांच दिनों से बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन सहित शहर के मुख्य चौराहों पर भी लोगों की आवा-जाही बेहद कम दिखाई दे रही है। एकल विद्यालय अभियान के तहत लामटा संच की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में ग्राम मगरदर्रा से लेकर ग्राम पादरीगंज तक स्थित कुल बाईस ग्रामों में संचालित एकल विद्यालयों के आचार्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवीन शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तैयार करना और ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था कार्यक्रम में अतिथियों ने आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और समाज सेवा पर जोर दिया। तिरोड़ी क्षेत्र में रेत माफियाओं का आतंक चरम पर पहुंच गया है। बोनकट्टा हीरापुर बम्हनी हरदौली और बावन थडी नदी के रेत घाटों पर दिन-रात मशीनों से अवैध खनन जारी है स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से यह काला कारोबार बेखौफ चल रहा है जिससे शासन को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की चपत लग रही है। तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाली बावनथड़ी नदी हीरापुर बम्हनी रेत घाट और हरदौली रेत घाट से हर रात सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर अवैध रेत भरकर निकलते हैं।