Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Apr-2026

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक के दौरान विभाग द्वारा आगामी मई माह में प्रस्तावित एक्सपो के कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बताया है कि राज्य में एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र आहुत करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पत्रावली महामहिम राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही विधानसभा सचिवालय अपनी आगे की कार्रवाई करेगा। इस विशेष सत्र का मुख्य विषय नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार रखा गया है जिस पर सदन के सभी सदस्य अपने विचार रखेंगे सत्र के सुचारू संचालन और तैयारियों को लेकर 26 तारीख को सुरक्षा बैठक और 27 तारीख को कार्यमंत्रणा एवं सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का आगाज उत्तराखंड में हो चुका है जहां धार्मिक यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं तो वही उत्तराखंड में रूड़की के नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग के द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण करना पहुंचे उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा जिन्होंने उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा विचारधाम यात्रा में आने वाले किसी भी यात्री को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो यात्रियों के सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्री साफ सफाई और ग्रीन उत्तराखंड क्लीन उत्तराखंड पर विशेष ध्यान रखे। महिला आरक्षण की लड़ाई अब उत्तराखंड में और तेज देखी जा रही है जहां भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है वहीं कांग्रेस ने भी विधानसभा के बाहर अपना एकदिवसीय धरना आज शुरू किया है सुबह से ही कांग्रेसी लगातार जुटने लगे हैं और महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार जो विशेष सत्र कर रही है उसमें प्रदेश में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का कानून बनाकर उसे लागू करने का काम करें और यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस का पूरा समर्थन सरकार के साथ रहेगा। 16 सितंबर को आई भीषण आपदा से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ यहां पर कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी l इसके साथ ही कई मकान भी आपदा की भेंट चढ़ गए थे वहीं नगर पालिका क्षेत्र के अंतरगत मखडेती गांव स्थित शिखर फॉल में पांच दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई थी और दो लोगों की आपदा के कारण मृत्यु हो गई थी जिसके बाद नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा यहां पर दुकानों का निर्माण किया गया आज मसूरी विधायक और केबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दुकानों का उद्घाटन किया गया और आपदा प्रभावित लोगों को दुकाने अवंटित की गई है l इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रभावितों को मुख्यमंत्री आपदा राहत को चालीस हजार रूपये देने की घोषणा की l इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा का केंद्र बिंदु मसूरी विधानसभा क्षेत्र रहा और यहां पर जानवर की हानि के साथ ही लोगों का रोजगार भी समाप्त हो गया था l उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार आपदा के क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है l