Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Apr-2026

जमीन सौदे की रंजिश बनी रांझी हत्याकांड की वजह! गुरुवार सुबह जबलपुर के रांझी में इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के पीछे शुरुआती जांच में रायपुर की करोड़ों की जमीन का विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिस्सेदारी को लेकर दलाल पिता-पुत्र ने मृतक को वीडियो कॉल पर जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात से पहले दो दिन तक रैकी किए जाने की बात भी सामने आई है। रांझी टीआई उमेश गोलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर की पेयजल आपूर्ति सीवेज परियोजनाओं जल गंगा संवर्धन अभियान और उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जमीन पर परिणाम दिखाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड पर रहकर कार्यों की निगरानी करें और समय सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण कराएं। आयुक्त ने जल स्रोतों के पुनरुद्धार जलभराव व गंदगी से राहत दिलाने तथा शहर के उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए भिंड की सांसद संध्या राय ने रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस टीएमसी और सपा जैसे दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता सार्वजनिक कर दी है। शहर के महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद हर्षित यादव पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। पीड़िता मिनी ठाकुर उर्फ सावित्री ने नेता प्रतिपक्ष को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि पार्षद हर्षित यादव छल-कपट और षड्यंत्र रचकर उनके भाई ललित सिंह ठाकुर की दुकान कब्जाना चाहते हैं। शिकायत के अनुसार दीक्षितपुरा स्कूल के पास स्थित इस अस्थाई दुकान को पार्षद ने नगर निगम से सांठगांठ कर अब तक तीन बार तुड़वा दिया है जिससे परिवार का रोजगार छिन गया है।पीड़िता का दावा है कि उक्त जमीन राम मंदिर ट्रस्ट की है जिस पर पार्षद जबरन कब्जा करना चाहते हैं। 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए अवकाश घोषित:भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला; शिक्षक और स्टाफ रहेंगे मौजूद जबलपुर में बढ़ती गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों को 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी। शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ नर्मदा नहर में नहाने गई तीन सगी चचेरी बहनें तेज बहाव में बह गईं। तीनों बहनें एक शादी समारोह में शामिल होने सालीवाड़ा आई हुई थीं। कार्यक्रम के बाद वे नहर में नहाने उतरी थीं तभी गहरे पानी और तेज करंट की चपेट में आ गईं।​लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल तनु पटेल और सानिया पटेल के रूप में हुई है जो गौर कोसमघाट बिलहरी और सगड़ा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल चार लड़कियां नहर में थीं जिनमें से एक सुरक्षित बाहर निकल आई लेकिन अन्य तीनों को नहीं बचाया जा सका। शहर के व्यस्त दमोह नाका बस स्टैंड क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम की एक खड़ी कचरा गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए जलती हुई गाड़ी को अन्य वाहनों से दूर किया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शोभापुर गोकलपुर वार्ड स्थित खसरा नंबर 391/12/झ व अन्य बटांकों की पैतृक भूमि को लेकर एक परिवार ने प्रेसवार्ता के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एडवोकेट आर.के. सैनी और उनके परिवार के सदस्यों राकेश सैनी रोहित सैनी सुभाष और कांग्रेस नेता सम्मति सैनी ने उनकी आवासीय भूमि पर गुंडागर्दी पूर्वक अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ितों का दावा है कि आरोपी गिरोह बनाकर बंदूकों के दम पर उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं और अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं।.