Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Apr-2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में दस हजार से अधिक कृषक मधुमक्खी पालन व्यवसायिक रूप से कर रहे हैं। इससे प्रदेश में 3300 टन का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा कई कृषक छोटे स्केल पर भी मधुमक्खी पालन कर रहे हैं। कृषिको द्वारा मुख्यतः इन्डिका और मेलिफेरा प्रजातियों से शहद का उत्पादन किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने हर जिले में एक मधुग्राम और जनपद चम्पावत व देहरादून में दो मधुग्राम भी चयनित किये गये हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि मधुमक्खी उत्पादन से कृषक अपने आय को बढ़ा सकते हैं और यह उन कृषकों के लिए अत्यधिक लाभदायक है जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। गंगा किनारे बसी ऋषिकेश की वादियों में जहां लोग शांति और भक्ति की तलाश में आते हैं वहीं आजकल एक छोटे से बालक की कला लोगों को रुकने पर मजबूर कर रही है। रामझूला और लक्ष्मण झूला के आसपास के घाटों पर अक्सर दिखने वाला यह बालक कोई साधारण कलाकार नहीं है। इसके पास वाद्ययंत्रों के नाम पर केवल नदी के दो सपाट पत्थर हैं। आमतौर पर जहां संगीत के लिए गिटार ढोलक या तबले की ज़रूरत होती है वहीं इस बालक ने पत्थरों के टुकड़ों को ही अपना म्यूजिक सिस्टम बना लिया है। वह इन पत्थरों को बड़ी कुशलता से आपस में टकराकर ऐसी ताल पैदा करता है जो किसी पेशेवर वाद्ययंत्र से कम नहीं लगती। आगामी चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अत्याधुनिक ‘हाईटेक चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा मार्गों प्रमुख धामों और संवेदनशील पड़ावों पर तकनीक की मदद से कड़ी नजर रखी जा रही है। आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा कंट्रोल रूम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक के इस समावेश से न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा बल्कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी नए आयाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून–मसूरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी ध्यान देते हुए उन्होंने बेहतर और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। यह निरीक्षण सरकार की सख्त निगरानी और विकास के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है गंगोत्री यमुनोत्री बद्रीनाथ केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य है इसके साथ ही ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के माध्यम से यात्रियों की गणना की जाएगी और सभी वाहनों की फिटनेस और रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे यात्रा पर भेजा जाएगा l सभी यात्रा मार्गो पर सरकार द्वारा चेक पोस्ट लगाए गए हैं जहां पर उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही आगे की यात्रा के लिए भेज रहे हैं 16 अप्रैल से यात्रियों का आना शुरू हो गया है और इस बार रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है जिसको देखते हुए शासन प्रशासन में सभी तैयारियां पूरी की हुई है हिमालय के गोद में बसे केदारनाथ धाम परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में उत्साह आस्था और तैयारियों का माहौल साफ नजर आ रहा है. मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. करीब 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है जिससे पूरी केदारपुरी भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठी है आज 21 अप्रैल को बाबा केदार की डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार यानी 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. रुड़की शहर को “स्वच्छ और सुंदर” बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। रुड़की तहसील परिसर में आज सौंदर्यकरण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया जहाँ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर न केवल नए स्वरूप में सजे तहसील परिसर को जनता को समर्पित किया गया बल्कि कंप्यूटर सेंटर के प्रथम बैच का भी उद्घाटन हुआ। मंत्री और डीएम ने छात्राओं को बैग वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। तहसील के मुख्य द्वार का नवनिर्माणदीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों ने पूरे परिसर की तस्वीर बदल दी है।