भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारीयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू किया। संघ का आरोप है कि सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे इन कर्मियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। समान कार्य के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं न्यूनतम वेतन बोनस और अवकाश तक नहीं मिल रहा। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन वृद्धि सेवा सुरक्षा और स्थाई नीति की मांगें पूरी नहीं होतीं यह प्रदेशव्यापी अभियान और उग्र होगा। #OutsourcedEmployees #BhopalProtest #MazdoorUnion #WorkersRights #EqualPay #MPNews #LabourProtest #SalaryIssue #EmployeeRights #BreakingNews