Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Apr-2026

बिल पास करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत लोकायुक्त ने 14 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप झाड़ियों में मिला नरकंकाल जांच शुरू तेज रफ्तार पिकअप पलटी 20 श्रमिक घायल मोआरी खदान को मिली मंजूरी कोयलांचल में लौटेगी रौनक स्व गणना में नहीं चलेगी लापरवाही—कलेक्टर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के पंप अटेंडेंट को १४ हजार रूपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। पंप अटेंडेंट यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-३ संदेश गजभिए के कहने पर रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। लोकायुक्त निरीक्षक शशिकला मर्सकोले ने बताया कि जुन्नारदेव के अंबाडा निवासी ठेकेदार सौरभ मिश्रा ने पीएचई विभाग में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। निर्माण कार्य ३० प्रतिशत पूरा होने पर उनके खाते में चार लाख ११ हजार छह सौ ६५ रूपए आए इसी बिल को निकालने के एवज में आरोपी क्लर्क दर्पण मिश्रा और संदेश गजभिए द्वारा २५ हजार रूपए की रिश्वत की मांग की गई थी लेकिन सौदा १४ हजार में तय हुआ। रिश्वत की रकम न देने पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार के उक्त बिल को पास करने में आनाकानी कर रहे थे। परेशान होकर पीडि़त ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में की थी। जिले के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बाईपास की झाड़ियों में एक अज्ञात क्षत-विक्षत नरकंकाल मिला। जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों द्वारा झाड़ियों में दबे कंकाल को खींचे जाने पर राहगीरों की नजर उस पर पड़ी जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्ट्राइक फोर्स की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम थांवरी के पास सोमवार देर रात मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 श्रमिक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि श्रमिक सिंगोड़ी के कुबड़ी से डिस्को लाइट लेकर बरेलीपार जा रहे थे। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मोआरी कोयला खदान को खोलने के लिए 255.177 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब डब्ल्यूसीएल द्वारा खदान शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।सांसद ने बताया कि खदान शुरू होने से कोयलांचल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र में नई खदान खोलने की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में अन्य योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जनगणना 2027 की स्व गणना प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही ऑनलाइन फॉर्म भरवाए और जिलेवासियों से 30 अप्रैल से पहले पोर्टल पर स्व गणना पूरी करने की अपील की।बैठक में कलेक्टर ने जर्जर भवनों को चिन्हित कर सुरक्षित रूप से हटाने नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज करने अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने और डीजे के शोर पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। छिंदवाड़ा नगर निगम ने बिना अनुमति कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने के मामले में कार्रवाई की है। जांच में मौजा खजरी की 0.405 हेक्टेयर भूमि को अवैध रूप से करीब 8 भूखंडों में विभाजित कर विक्रय करने की पुष्टि हुई है। मामले में आकाश बंदेवार (निवासी लोनिया करबल) द्वारा नियमों का उल्लंघन सामने आया है। पूर्व नोटिसों के बावजूद जवाब न मिलने पर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने कॉलोनी को अनधिकृत घोषित कर दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने नागरिकों से जमीन खरीदने से पहले वैधानिक जांच करने की अपील की है। छिंदवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आउटसोर्स कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन सामाजिक सुरक्षा श्रम कानूनों के पालन और निगम गठन की मांग उठाई।साथ ही ठेकेदारों के शोषण पर रोक 8 घंटे से अधिक काम पर ओवरटाइम और ESI-EPF सुविधाएं लागू करने की बात कही।लंबे समय से मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंगनवाड़ी समय में बदलाव की मांग की है।संगठन ने वर्तमान समय सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया।ज्ञापन में समय सुबह 8 से 12 बजे तक करने और गर्मी में अनिवार्य उपस्थिति खत्म करने की मांग की गई। शहर में बढ़ती जल समस्याओं को लेकर आयोजित विशेष जनसुनवाई में महापौर विक्रम अहके ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनियमित जल आपूर्ति कम दबाव और दूषित पानी की शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सुधार कर नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए साथ ही जल व्यवस्था सुधार के लिए चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुक्लुधाना में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में 55 महिलाओं की जांच कर पोषण स्वच्छता मानसिक स्वास्थ्य और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों पर जानकारी दी गई।गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ मिला और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।क्लब द्वारा महिलाओं और बच्चों को हाइजिन किट व प्रोटीन फूड वितरित किया गया। शहर के खजरी स्थित ब्रह्म समाज मंगल भवन में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि एसपी अजय पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में समाज के महिला पुरुष और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 159 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया। छिंदवाड़ा के चाँद में त्रिरत्न प्रज्ञाशील करुणा सेवा समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर भवन के पास की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की।समिति ने आरोप लगाया कि करीब 25% भूमि पर अवैध कब्जा कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।साथ ही 16 मई को भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की अनुमति मांगी गई है।