Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Apr-2026

लालबाग में बुजुर्ग दम्पति से लाखों की चोरी सी सी टी वी में कैद हुई घटना अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ाएपुलिस ने की 19 मोटरसाइकिलें जब्त जनगणना ट्रेनिंग में लापरवाही 15 कर्मचारियों को थमाया नोटिस कराटे प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा का दबदबा 21 गोल्ड के साथ रहा अव्वल शहर में चोरी की घटना थमने का नाम ही नही ले रही है ऐसा ही एक मामला लालबाग क्षेत्र में सामने आया है जहां सनराइज पब्लिक स्कूल के पास रहे बुजुर्ग दम्पति से अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चलने में असमर्थ रिटायर्ड आपूर्ति विभाग के कर्मचारी किशोर तंतुवाय को पहले बंधक बनाया जिसके बाद उनसे मारपीट कर घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषणों सहित नगद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया की कल रात वह शादी में गई हुई थीं। जबकि उनके पति घर पर ही थे। 2 अज्ञात चोरों ने सुने घर का फायदा उठाकर घर में घुसकर उनके पति से मारपीट की जिसके बाद अलमारी में रखे रानी हार झुमके कानके व नगद पर हाथ साफ कर फारार हो गए। जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनके पति बेसुध पड़े हुए थे। जबकि घर का समान बिखरा हुआ पड़ा था। विमला तंतुवाय द्वारा तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ाएपुलिस ने की 19 मोटरसाइकिलें जब्त कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 5 जिलों (छिंदवाड़ा बैतूल नागपुर अमरावती वर्धा) से चोरी की गई 19 बाइक बरामद हुई हैं जिनकी कीमत ₹12 लाख है।एएसपी आशीष खरे ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर दूसरे जिलों में वारदात करते थे और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट नष्ट कर देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। जनगणना ट्रेनिंग में लापरवाही 15 कर्मचारियों को थमाया नोटिस मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं। शासकीय पीजी कॉलेज में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन 15 कर्मी अनुपस्थित रहे जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण जनगणना नियमों व प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम नगर जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। होम्योपैथी आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी : बंटी विवेक साहू विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने होम्योपैथिक चिकित्सकों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति सरल सस्ती और सुलभ होने के साथ ही आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और नवाचार गंभीर बीमारियों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कराटे प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा का दबदबा 21 गोल्ड के साथ रहा अव्वल शहर के खेल युवा कल्याण हॉल में आयोजित 16वीं जिला सब जूनियर कैडेट एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता में 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिहान राजेंद्र सिंह तोमर ने किया।प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा टीम ने 21 गोल्ड मेडल के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि परासिया दूसरे और जुन्नारदेव तीसरे स्थान पर रहा।विभिन्न आयु वर्गों मेंखिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीते और जिला टीम में अपनी जगह बनाई। घर में लगी आग लाखों का नुकसान शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित पुराना छापाखाना तलैया मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विनोद वानखेड़े के घर में अचानक आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही पार्षद राहुल मालवीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।दमकल पहुंचने से पहले ही लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।घटना में गरीब परिवार का करीब 1 से 1.5 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : बंटी विवेक साहू जिले के बटकाखापा में अर्थ एंजल इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का भव्य शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे सार्थक प्रयास बच्चों के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय संचालक संतोष साहू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपकार दिवस पर जैन समाज में भक्ति और उत्साह का संगम छिंदवाड़ा में मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन ने गुरुदेवश्री कानजी स्वामी का 137वां उपकार दिवस श्रद्धा से मनाया।अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित जिनालय में श्री जिनेन्द्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वाध्याय भवन में धर्मसभा आयोजित कर वक्ताओं ने गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।वीतराग भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और “मैं कौन हूँ” नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गई। शिव भवानी मंदिर में धूमधाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा शहर के गुलमोहर कॉलोनी वार्ड नंबर 48 स्थित शिव भवानी मंदिर में स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।मंदिर समिति के सचिव सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।इससे पहले पहले दिन पूजन और जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।वहीं आज प्राण प्रतिष्ठा के साथ शाम 6 बजे भंडारा और रात में देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।