Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Apr-2026

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर नेटवर्क पर बालाघाट पुलिस का बड़ा प्रहार 9 आरोपी गिरफ्तार पुरानी परम्परानुसार मनाया गया अखातीज पर्व नये घड़े की हुई पूजा मौसम ने बदली करवट बदली छाई तापमान गिरा—भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत बालाघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इस अभियान के तहत पूर्व में थाना रामपायली पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 21 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में एक आरोपी बालाघाट एवं दो आरोपी उड़ीसा निवासी पाए गए जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल द्वारा मामले की गहन विवेचना की गई। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ जो गांजा सप्लाई चेन में एपेक्स परपेट्रेटर की भूमिका निभा रहा था। जांच के दौरान टीम ने मध्यप्रदेश के साथ-साथ उड़ीसा महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ राजस्थान और गुजरात में दबिश दी। विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के नाम पर पैसों का लेन-देन खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप दवा दुकानदारों ने खोला मोर्चा बालाघाट. खाद्य एवं सुरक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज विश्वकर्मा पर दवा दुकानदारों से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि ईएमएस इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल ऑडियो के अनुसार उकवा के दवा व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज विश्वकर्मा पर जांच के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप लगाए। दुकानदारों का कहना है कि अधिकारी द्वारा कार्रवाई की आड़ में उनसे आर्थिक लेन-देन किया गया। बताया गया है कि अधिकारी जांच के दौरान दवा दुकानों पर पहुंचे और नियमों का हवाला देते हुए दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान कुछ दुकानदारों से पैसों की मांग की गई और राशि ली भी गई। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।इस ऑडियो के वायरल होने के पूर्व राइस मिल एसोसिएशन ने भी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी निरज विश्वकर्मा पर आर्थिक लेन-देने का आरोप लगाया है। बालाघाट. हिन्दु धर्मावल्बियों में विभिन्न तीज-त्यौंहार मनाए जाते है। इनमें से एक अखातीज अक्षय तृतीया २० अप्रैल को पुरानी परम्परा अनुसार रीति-रिवाज से मनाया गया। इस दिन नये घड़े (कलसा) में जल भरकर पूजा स्थल में रखकर पूजा अर्चना की गई। ग्रामीण अंचलों में पुरानी परम्परानुसार आज भी अक्षय तृतीया पर पलास के पत्ते की गुड्डा-गुडिय़ा बनाकर पलास की डाली की घोड़ा बनाकर उनकी पूजा अर्चना कर ब्याह रचाया जाता है। इस दिन सत्तू की सेवई व आम का पनाह बनाया जाता है। इसके अलावा पुड़ी पकौड़ा सहित अन्य व्यंजन बनाकर नये घड़े में उड़द की दाल व चांवल एवं सिक्का एवं कच्चा आम डालकर डालकर धागा लपेटकर घड़े में कुमकुम सिंदूर चंदन का तिलक लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। बालाघाट. जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। दोपहर बाद आसमान में बदली छा गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में जहां बालाघाट जिला तेज गर्मी और लू की चपेट में था वहीं सोमवार को मौसम के बदले मिजाज ने राहत का अहसास कराया। बीते कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला।दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे और धीरे-धीरे पूरे जिले में बदली छा गई। शाम तक यह असर बना रहा जिससे सूरज की तपिश कम हो गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से न केवल गर्मी का असर कम हुआ बल्कि लोगों ने भी राहत की सांस ली। बालाघाट. लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदपुरी निवासी एक वृद्ध की शौच करते समय सांप के काटने से ईलाज दौरान मौत हो गई। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश पिता पुरन गिरी निवासी चंदपुरी जो खेती व मजदूरी का कार्य करता है। रविवार की शाम करीब ६.३० बजे घर में खाना खाकर उसके बाद शौच के लिए घर के पीछे खेत की ओर गया था। तभी शौच करते समय सांप ने उसके कुल्हे में दो बार डस दिया। जिसकी जानकारी वृद्ध ने घर आकर परिजनों को दी। जिसे बाईक से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात में ही ईलाज दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध के मौत होने की तहरीर डॉक्टर द्वारा अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए संबंधित थाना को भेजेगी। बताया गया कि मृतक के सात बच्चे व पत्नी है। इनमें चार लडक़े व तीन लड़कियां है और सभी का विवाह हो गया है।