Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Apr-2026

सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पश्चिमा वाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा और बाउंड्री वॉलमेहरा बस्ती मेहूवाला में सड़क तथा आसाराम वेदिक इंटर कॉलेज में कर्नल विद्यासागर स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया आसाराम वेदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कालूराम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्टेडियम निर्माण के लिए आज शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक औरसमस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। गर्मियों के मद्देनजर उत्तराखंड में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों के 379 मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की 691 बस्तियों को चिन्हित किया गया है जहां पानी की कमी की आशंका है। इसके साथ ही फायर हाइड्रेंट्स की नियमित जांच हैंडपंपों के रखरखाव और 31 कंट्रोल रूम स्थापित कर निगरानी बढ़ाई गई है।मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि पुराने अनुभवों और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया गया है। ग्रामीण इलाकों में हैंडपंपों में मोटर लगाने और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है ताकि लोगों को लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्य मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां दुरुस्त हैं। यमुनोत्री धाम के सड़क के लिए जो काम होना था उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी इस विषय में बातचीत की गई है। सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा व्यवस्थित रहेगी और तीर्थ यात्रियों को चारों धामों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। सरोवर नगरी से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल में एक युवक द्वारा पहचान छुपाकर युवतियों का शारिरिक मानसिक शोषण करने व लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम देने के विरोध में व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी दुकानें बंद कर हिन्दू संगठन व स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन कर थाने का घेराव कर जनसभा की जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई जिसमें पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिया कि तय समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस और समूचे विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए लाए गए इस विधेयक के खिलाफ वोटिंग कर विपक्ष ने एक बहुत बड़ा महापाप किया है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से प्रमाणित होता है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की विरोधी रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के उत्थान को रोकने और उनका अपमान करने का काम किया है। चौहान ने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश की मातृशक्ति इस महापाप को कभी माफ नहीं करेगी सरोवर नगरी के आलूखेत जंगल में भीषण आग लगने से वन सम्पदा को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है। देर रात तक आग बुझाने के लिए वनकर्मियों एसडीआरएफ एनडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। यहाँ बताते चलें सरोवर नगरी समेत पूरे उत्तराखंड में अभी तो हल्की हल्की गर्मी का तापमान बढ़ रहा है जैसे जैसे अप्रैल समाप्ति व मई जून जुलाई जब भीषण गर्मी होगी तो क्या आलम होगा जंगलों का जो आग से झुलस सकते हैं जहां फायर विभाग का वाहन भी नही पहुँच सकता है मात्र वनकर्मियों को जो आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जाता है