Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Apr-2026

भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक अर्चना चिटनिस ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ​अर्चना चिटनिस ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि बृजमोहन मिश्रा द्वारा स्थापित संसदीय परंपराएं आज भी मार्गदर्शक हैं। नेताओं ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और शुचितापूर्ण राजनीति को याद किया जिसे आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय बताया गया