जय भीम के नारों से गूंजा बालाघाट आंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब डॉ बाबासाहेब की जयंती पर बौद्ध अनुयायियों का मुस्लिम समाज ने जुलूस का किया स्वागत धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज की ७२६ वीं जयंती जिले में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिलेभर में रैलियां निकाली गईं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंबेडकर चौक पर माल्यार्पण और बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। दिनभर चले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया वहीं भीम गीतों पर युवा झूमते नजर आए। रात में केक कटिंग और आतिशबाजी के साथ जयंती का समापन किया गया। आंबेडकर जयंती को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के आंबेडकर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक बंधुओं ने एकत्रित होकर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और विशेष उपासना की। रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे २५ वर्षीय युवक की घर से निकलते ही गांव के समीप सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम कटेगांव निवासी चंद्रप्रकाश टेकाम जो अपने छोटे भाई कृष्णा टेकाम के साथ सोमवार की रात रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने बाईक से कुम्हारी आ रहा था। तभी गांव के समीप बाईक अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए। दुर्घटना में चन्द्रप्रकाश को गंभीर चोट व कृष्णा को मामूली चोट आई थी। स्थानीयजनों की सहायता से दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन चन्द्रप्रकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत होना बताया। ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवेगांव व नैतरा के बीच एक अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आने से ५२ वर्षीय महिला की गंभीर चोट आने पर मौके में ही मौत हो गई। मृतिका उमेश्वरी पति शेषराम सुलाखे ग्राम सिंगोड़ी थाना हट्टा निवासी बताई गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस से मृतिका के शव का मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका उमेश्वरी १३ अप्रैल की रात विवाह समारोह में शामिल होने अपने गांव से नैतरा बाईक में जा रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उमेश्वरी की मौके में ही मौत हो गई। नगर मुख्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत महिला रैली का आयोजन किया गया। सांसद भारती पारधी के नेतृत्व में निकली इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे वहीं महिलाओं ने अपने अधिकारों और समान भागीदारी के लिए आवाज बुलंद की। हर साल की तरह इस साल भी भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज भरवेली द्वारा डॉक्टर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा निकाले गए जुलूस का मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया और शरबत पिलाया गया व एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ने देश में जो समानता और भाईचारे का संदेश दिया और छूत और अछूत को खत्म किया और अपना सारा जीवन दलितों और पिछड़ों के उत्थान में लगा दिया और न जाने देश हित में कितने काम किये कि उनके जाने के सालों बाद ऐसे महामानव को जनता याद कर रही है और बड़े ही धूमधाम से डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का जन्म दिवस मना रही है इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं और एकता और भाईचारे का पैगाम भरवेली की जनता की ओर से हमेशा दिया जाता है जिले के सभी पात्र गैर सदस्य किसानों को पैक्स से जोड़कर उन्हे संस्थागत ऋण कृषि सेवाओं एवं सहकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। जिसको लेकर 14 अप्रेल डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट अंतर्गत 17 शाखाओं की 131 सहकारी समितियों में सघन सदस्यता अभियान नवीन सदस्य एवं कृषको की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। सेन नाई समाज के आराध्य संत शिरोमणि नंदा सेन महाराज की जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर मुख्यालय में जिला केश शिल्पी सेन नाई समाज व जिला सेन समाज के तत्वाधान में सेन महाराज की ७२६ वीं जयंती सेन चौक में मनाई गई। इस अवसर पर संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यर्पण व पूजा अर्चना कर उपस्थितजनों द्वारा जयघोष करते हुये उन्हें नमन किया गया। वहीं गर्रा स्थित वि_ल रुक्मिणी मंदिर भी पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में स्वजातीयजन उपस्थित रहे। इसके अलावा सेन जयंती के अवसर पर बिरसा ब्लॉक में नव निर्मित सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण बैहर विधायक संजय उइके की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला केश शिल्पी सेन समाज के जिला पदाधिकारी सहित ब्लॉक पदाधिकारी व सदस्य एवं स्वजातीयजन मौजूद रहे।