Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Apr-2026

​कल आम्बेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओं के लिए शुरू होगी मेडिकल हेल्पलाइन ​भोपाल के भाजपा कार्यालय मे एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ विशाल सिंह बघेल ने कहा की अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने कैडर को साधने के लिए बड़ा सेवा प्रकल्प शुरू किया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ की इस पहल के तहत दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जो कार्यकर्ताओं को फ्री चिकित्सा परामर्श और आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। राजनैतिक गलियारों में इसे चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को भावनात्मक और सामाजिक सुरक्षा देने के मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. विशाल सिंह बघेल के नेतृत्व में यह सेवा AIIMS जैसे संस्थानों में मुफ्त इलाज और सरकारी योजनाओं के बीच की कड़ी बनेगी।