Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Apr-2026

पेयजल और टैक्स वृध्दि को लेकर पार्षदों का हंगामा आयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें” – कलेक्टर हरेंद्र नारायन माफियाओं से सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने मांगी अग्नि अस्त्र चलाने की अनुमति डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग मालिक समेत दो झुलसे 50 लाख का नुकसान किसानों की मांगों को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा नगर निगम की सोमवार को आयोजित परिषद बैठक हंगामेदार रही जहां जनता को टैक्स में राहत देने के दावे पर ही सवाल खड़े हो गए। निगम अध्यक्ष धमेन्द्र सोनू मागों की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कचरा टैक्स कम करने का मुद्दा गरमा गया और पक्ष-विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए दरअसल पहले एमआईसी में कचरा टैक्स 1200 रुपये से घटाकर 600 रुपये करने का प्रस्ताव पास किया गया था जिससे शहर की 48 वार्डों की जनता को राहत की उम्मीद जगी थी। लेकिन जब यही मुद्दा परिषद की बैठक में आया ही नहीं तो पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। तर्क दिया गया कि यह निर्णय शासन स्तर का विषय है जिस पर परिषद में फैसला नहीं लिया जा सकता। इसी बात को लेकर सवाल उठा कि जब यह पहले से ज्ञात था तो फिर जनता के बीच राहत का दावा क्यों किया गया?स्थिति तब और दिलचस्प हो गई जब सत्तारूढ़ दल के पार्षद ही अपनी ही व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए। बैठक में तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। वही बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने पेयजल की समस्या को लेकर निगम आयुक्त को जमकर घेरा छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में सीएम हेल्पलाइन न्यायालयीन प्रकरण और विभागीय लंबित पत्रों की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर ने बताया कि जिले में 15 अप्रैल से 84 केंद्रों पर गेहूं उपार्जन शुरू होगा।उपार्जन केंद्रों पर पेयजल छाया बारदाना और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही पटवारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर जमीनी स्तर पर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुरैना में बीट ऑफिसर हरिकेश गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के विरोध में सोमवार को छिंदवाड़ा के वनकर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। माफियाओं के बढ़ते हौसलों को देखते हुए वनकर्मियों ने आत्मरक्षा के लिए आधुनिक हथियार (अग्नि अस्त्र) चलाने की अनुमति देने की प्रमुख मांग की है। वन कर्मियों ने 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा है जिसमें मृतक को शहीद का दर्जा परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा सीसीटीवी कैमरे और घायल होने पर मुफ्त उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मांगी गई है। छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री में रात 2 बजे भीषण आग लग गई।पॉलीथिन सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां और नगर निगम के टैंकर मौके पर पहुंचे।कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।हादसे में फैक्ट्री मालिक दीपक साहू सहित दो लोग झुलस गए जिनका इलाज जारी है।आग से करीब 50 लाख रुपए के नुकसानहुआ है पुलिस घटना की जांच कर रही है। छिंदवाड़ा में ओबीसी महासभा ने किसानों और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जातिगत जनगणना 13% होल्ड हटाने और अवैध रेत खनन पर रोक जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।साथ ही किसानों को नगद में खाद देने ई-टोकन प्रणाली बंद करने और फसल नुकसान पर मुआवजा देने की मांग उठाई गई।इस दौरान संगठन के पदाधिकारी किसान और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अत्याचार निवारण मामलों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा कर राहत राशि के भुगतान पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने पीड़ितों के जाति प्रमाण पत्र जल्द बनवाने और खातों में सीधे भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों और न्यायालयीन मामलों की जानकारी प्रस्तुत की।बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अत्याचार निवारण मामलों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा कर राहत राशि के भुगतान पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने पीड़ितों के जाति प्रमाण पत्र जल्द बनवाने और खातों में सीधे भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों और न्यायालयीन मामलों की जानकारी प्रस्तुत की।बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वच्छता को मजबूती देने ‘वॉश ऑन व्हील्स प्लस’ पर कार्यशाला आयोजित छिंदवाड़ा जिला पंचायत में ‘वॉश ऑन व्हील्स प्लस’ नवाचार पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वच्छता साथियों को टैंक सफाई वाल्व रिपेयरिंग और फील्ड कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।अधिकारियों ने स्वच्छता और जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।नवाचार के तहत अब तक स्वच्छता साथियों ने आय अर्जित कर इसकी सफलता साबित की है।आगामी जल गंगा अभियान में विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में टंकियों की सफाई इसी मॉडल से की जाएगी। नोटिस के विरोध में ग्रामीण ने दिया जवाब पट्टा देने की उठाई मांग छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र में राजस्व विभाग के नोटिस के बाद एक ग्रामीण ने अपना जवाब प्रस्तुत किया है। आवेदक ने बताया कि वह पिछले 60-70 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहा है और किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया गया है। उसने यह भी कहा कि पूर्व में जुर्माना राशि जमा करने के बावजूद दोबारा नोटिस जारी किया गया है। खुद को भूमिहीन बताते हुए आवेदक ने जमीन का पट्टा जारी करने की मांग की है। आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी ने गृह मंत्री की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सांसद राजकुमार रोत को लेकर दिए गए बयान को अमर्यादित बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई गई।इस मामले को लेकर समाज में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है।संगठन ने केंद्र सरकार से इस पर कार्रवाई और स्पष्टीकरण की मांग की है। भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया बदलाव का आधार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। मीडिया पैनलिस्ट गुंजन चौकसे ने कहा कि यह कानून देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत आरक्षण को दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। चौकसे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर वर्षों तक सिर्फ राजनीति की गई। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्धारण में सशक्त भूमिका देगा। 2 साल से लापता नाबालिग बालिका भोपाल से सकुशल बरामद छिंदवाड़ा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली।दो वर्ष से लापता नाबालिग बालिका को भोपाल से दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया गया। थाना देहात में दर्ज गुमशुदगी के मामले में विशेष टीम ने सक्रियता से कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया।सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री का संबोधन महिलाओं में दिखा उत्साह छिंदवाड़ा नगर निगम सभाकक्ष में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में नारी शक्ति और सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए ऐतिहासिक निर्णय की बात कही।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उनके विचारों को सुनकर समाज में अपनी भूमिका सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में निगम आयुक्त सी.पी. राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्कृष्ट विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला छात्रों ने दिखाई जागरूकता छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवन शैली पर कार्यशाला आयोजित की गई।इको क्लब के तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर रंगोली और स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में पानी की टंकियों की सफाई और जैव विविधता की मैपिंग भी की गई।जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया। छिंदवाड़ा को मिली नई स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ छिंदवाड़ा जिले को डॉ. रश्मि नेमा के रूप में नई स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ मिली हैं। उन्होंने जयपुर से एमएस (प्रसूति एवं स्त्री) की पढ़ाई पूरी कर जिले में सेवाएं शुरू की हैं। उनके आने से अब महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज और परामर्श मिल सकेगा। बाल विवाह रोकने दिलाई शपथ छिंदवाड़ा के ग्राम धगड़िया में लाडो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभावों और कानून की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह करना और करवाना अपराध है जिसमें जुर्माना और सजा का प्रावधान है। ग्रामीणों और छात्राओं को टोल-फ्री नंबरों पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।