छात्रा ने 4 मंजिला इमारत से कूदकर दी जान मौके पर मौत विकसित भारत में किसानों की अहम भूमिका: चावड़ा नियमों की अवहेलना क्षेत्र में धड़ल्ले से जलाई जा रही नरवाई सड़क सुरक्षा अभियान में 322 वाहनों पर कार्रवाई 1.43 लाख जुर्माना वसूला जल संरक्षण पर छात्रों को दिलाई शपथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा शहर के बरारीपुरा क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौaल है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार मृतका की पहचान हिमाक्षी डेहरिया (15 वर्ष) पिता रिक्की डेहरिया के रूप में हुई है। वह एमएलबी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसी के मकान की छत पर पहुंचकर छलांग लगाई। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान समृद्ध होगा तो देश स्वतः समृद्ध होगा।चावड़ा ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद क्षेत्र में नरवाई जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों में खुलेआम पराली जलाकर किसान न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में फसल कटाई के बाद किसान बड़ी मात्रा में नरवाई जला रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल रहा है और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही आग लगने की घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है जिससे खेतों के साथ-साथ आसपास की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है।प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा पूर्व में नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए थे और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी जारी है। छिंदवाड़ा में पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।अभियान के दौरान बस ऑटो सहित विभिन्न वाहनों की जांच कर बिना हेलमेट सीट बेल्ट दस्तावेज व अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।कुल 322 वाहनों के खिलाफ चालान काटते हुए 143100 रुपये समन शुल्क वसूला गया। ऑटो चालकों पर फिटनेस परमिट बीमा व ओवरलोडिंग जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई।पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाइश देकर जागरूक भी किया। छिंदवाड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर जल संरक्षण का महत्व बताया गया और शपथ दिलाई गई।पोस्टरों के माध्यम से पानी के सही उपयोग और संरक्षण के उपाय समझाए गए। तेंदनी नर्सरी में विद्यार्थियों ने सीखी प्रकृति की पाठशाला जिले के हर्रई विकासखंड स्थित तेंदनी नर्सरी में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों की विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने नर्सरी का भ्रमण किया।नर्सरी प्रभारी द्वारा आम जामुन आंवला तेजपत्ता सहित कई पौधों की प्रजातियों से परिचित कराया गया।जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर कदम लगाए गए कलेक्शन बिन समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन बिन लगाए गए।क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने बताया कि नगर निगम और स्वच्छता टीम के सहयोग से यह पहल की गई है।इसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को अलग कर उसे आसानी से रिसाइकिल करना है। गौली समाज की बैठक संपन्न जिला गौली समाज की जिला स्तरीय बैठक आज राधा कृष्ण मंदिर परासिया रोड पर आयोजित की गई।बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस दौरान आगामी सामाजिक चुनाव एवं मंदिर व भवन निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही समाज अध्यक्ष के चयन को लेकर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। गोरखा समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न भारतीय गोरखा गौरव उत्थान समिति द्वारा आज वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।सभा में समाज के विकास संगठन की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान समाज के उत्थान के लिए कई नए प्रस्ताव भी रखे गए।