Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Apr-2026

देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एसएसपी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर टीमों की अगुवाई कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चेकिंग सत्यापन और औचक छापेमारी की जा रही है। होटल पब और संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखते हुए नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा और निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है। गैस की किल्लत के बीच तीर्थ नगरी में खुलेआम सप्लाई वाहन के अंदर गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है। यह मामला ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इंडियन गैस लिखे वाहन के अंदर कर्मचारी गैस रिफिल करने वाली बांसुरी के माध्यम से रिफिलिंग करता हुआ देखा गया है। एक जागरूक नागरिक ने कर्मचारी की इस काली करतूत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कर्मचारी खुलेआम इत्मीनाम से वाहन के अंदर गैस रिफलिंग कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो कर्मचारी ने बांसुरी को छिपा लिया और रिफलिंग को बंद कर दिया। लेकिन वह भूल गया कि घर की छत पर भी एक व्यक्ति उसकी इस करतूत की वीडियो बना रहा है। जो कि कैमरे में कैद होने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत ने लोकभवन से उत्तराखंड में जनगणना 2026 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का औपचारिक शुभारंभ स्व-गणना के साथ किया। दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा जनगणना 2027 का आज से बहुत सरल तरीके से ऑनलाइन स्व गणना करके बहुत अच्छा लगा ये बहुत ही ज्यादा आसान था। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी गणना करानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर ईवा श्रीवास्तव निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि आज से सभी प्रदेशवासी 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के माध्यम से पोर्टल se.census.gov.in पर तैंतीस सवालों के जवाब देकर अपनी प्रविष्टि घर बैठे दर्ज कर सकते हैं। मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल का शानदार उदाहरण पेश किया है। पिछले तीन महीनों के भीतर पुलिस ने CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से 155 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इतना ही नहीं इनमें से करीब 25 मोबाइल फोन जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है आज उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए गए। मंगलौर कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि CEIR पोर्टल मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर काम करता है जिससे चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करने के साथ-साथ ट्रैक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई व्यक्ति उस मोबाइल में नया सिम इस्तेमाल करता है उसकी लोकेशन और डिटेल्स सिस्टम में आ जाती हैं जिससे पुलिस को उसे ढूंढने में मदद मिलती है। आज जब मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए तो कई चेहरे खुशी से खिल उठे आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। स्वच्छता को लेकर प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सुलभ संस्था के 245 पर्यावरण मित्रों को तैनात किया गया है जबकि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के 200 से अधिक पर्यावरण मित्र भी इस कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। आवास व्यवस्था के तहत वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं और शेष व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। हेली सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुप्तकाशी शेरसी तथा फाटा से हेली सेवाएं संचालित की जाएंगी। पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आई कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज मसूरी पहुंचकर शहीद स्थल झूलाघर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मसूरी पहुंची कुमारी शैलजा ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर शहीदों के सपनों के अनुरोध उत्तराखंड राज्य को बनाने का आह्वान किया l इसके बाद कर पार्किंग स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई l इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में सरकार का कार्यकाल निराशाज शराब खनन और भूमाफिया सरकार को चलाने का काम कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि खनन के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी संसद में अपनी बात रख चुके हैं इसके अलावा भाजपा के विधायक अरविंद पांडे ने भी नदी का सीना छलनी करने का आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है