भोपाल में सीएम हाऊस के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह डॉक्टर के साथ लूट कर ली। आरोपियों ने बाइक से उनकी साइकल को टक्कर मारी। आंख में मिर्च झोंकने के बाद उनके हाथ में पहना हुआ 11 तोला वजनी सोने का कड़ा छीन लिया। टक्कर लगने से डॉक्टर के पांव में फ्रेक्चर आया है। घायल डॉक्टर का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश में कृषि लोकरंग - 2026 आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन किसानों के जीवन उनकी पुरा परम्पराओं और कृषि संस्कृति का जीवंत उत्सव बने। उन्होंने कहा कि जो दिन-रात अथक श्रम-साधना कर सबके उदर पोषण की चिंता करता है उसके परिश्रम से भरे जीवन में खुशियों के सुनहरे रंग भरना हम सबका कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि लोकरंग में किसानों और आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए कृषि क्विज प्रतियोगिता जैसे नवाचार किए जाएं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएं। प्रत्येक जिले के प्रथम विजेता को पुरस्कार के रूप में किसानों के लिए हर मौसम में उपयोगी कृषि संसाधन जैसे ट्रेक्टर एवं अन्य तरह के पुरस्कार भी दिए जा सकते हैं। युवा कांग्रेस के जोनल इंचार्ज घोषित भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्षों को जोनल इंचार्ज बनाते हुए विभिन्न जिलों का प्रभार सौंपा है। 7 नेताओं की इस लिस्ट में सिर्फ दो महिला प्रभारी बनाई गईं हैं। इस सूची के जारी होते ही संगठन के भीतर असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल ने एक वीडियो जारी कर नेतृत्व पर महिलाओं की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। नीमच में कार चोर की बेरहमी से पिटाई नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात एक युवक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कार शोरूम से गाड़ी चोरी कर भागे युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। घायल युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बनाया डॉक्टर बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री..! वो भी व्यापामं फर्जीवाड़े में बर्खास्त किए गए छात्रों को। ये आरोप लगे हैं ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से संबंधित गजराराजा मेडिकल कॉलेज में। मामले में शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो में वे जांच कमेटी द्वारा बर्खास्त एक छात्र को सफाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत में 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने के आरोप भी लगाए गए हैं।छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह पर आरोप है कि व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्रों को बिना बहाली बिना अटेंडेंस और बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री दे दी गई। महेश्वर में पिकअप ने नाच रहे बारातियों को रौंदा महेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जर मोहना में शुक्रवार को बारात के दौरान एक पिकअप वाहन ने नाच रहे बारातियों को रौंद दिया। हादसे में दूल्हे सहित करीब 25 लोग घायल हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति दूल्हे की बहन की है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है। घटना के बाद वैवाहिक खुशियां मातम में बदल गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रशासन का बुलडोजर एक्शन तेज राजधानी भोपाल में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. शहर के बड़े तालाब के आसपास 50 मीटर के दायरे में बने अवैध अतिक्रमणों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. यह पूरी मुहिम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई है जिसके तहत तालाब के इको-सेंसिटिव जोन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है. बारिश का दौर थमा अब गर्मी पड़ेगी इस साल अप्रैल में भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश और ओले वाला मौसम रहा। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं न कहीं मौसम बदला। मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। हालांकि एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा।