दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान पति-सास-ससुर पहुंचे जेल गर्मी में गैस के लिए जंग घंटों लाइन में लगे फिर भी लौटे खाली हाथ निशांत के रूप में बालाघाट जिले को प्रदेश में मिला बढ़ा सम्मान-राजेश पाठक ग्रामीण थाना नवेगांव में 10 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का पति ललित राणा सास सुशीला राणा और ससुर सहसराम राणा द्वारा बार-बार चार पहिया वाहन खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। कई बार समझाइश और राशि देने के बावजूद प्रताडऩा का सिलसिला जारी रहा जिससे महिला लगातार तनाव में थी। पुलिस ने दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बालाघाट में गैस की पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बावजूद उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कोतवाली के सामने हो रहे गैस वितरण में केवल पुराने बुकिंग वालों को ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिससे कई लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। जानकारी के अभाव और अव्यवस्था के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं की नाराजगी का सबब रविवार को भी देखने को मिला दरअसल नवीन वित्तीय सत्र 2026-27 लागू होने के साथ ही गैस वितरण प्रणाली में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसके चलते 1 से 31 मार्च के बीच की गई अधिकांश एलपीजी रिफिल बुकिंग स्वत: निरस्त हो गई हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब सामने आया जब लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय युवा चेहरा निशांत बिसेन को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। लगभग 17-18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निशांत बिसेन को भाजपा प्रदेश संगठन अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की बड़ी सफलता है बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए भी सम्मान का विषय बन गई है निशांत बिसेन की इस उपलब्धि से जिले के पत्रकार जगत में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी को साझा करने और उनके सम्मान में 12 अप्रैल को शहर के एक निजी होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों समाजसेवियों और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर निशांत बिसेन को शुभकामनाएं दीं। भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज को लेकर जहां एक ओर मुआवजा विवाद गहराता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछेक लोग अपने-अपने भूखंडों को तोडऩा भी प्रारंभ कर दिए हैं मुआवजा की अलग-अलग वार्डों में अलग दर तय होने से लोगों में भारी नाराजगी है और भेदभाव के आरोप लग रहे हैं कई प्रभावित परिवार प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही अपने मकान और दुकानों को स्वयं तोडऩे का कार्य प्रारंभ कर दिए हैं 38.88 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी का काम धीमा है जबकि रोजाना क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। अक्टूबर 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन कार्य की गति काफी धीमी है लालबर्रा क्षेत्र में अवैध और तेज रफ्तार रेत परिवहन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश उर्फ डिल्लू यादव रात के समय अपनी बाइक से जा रहा था तभी रेत से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करते समय कीटनाशक के प्रभाव में आने से तबियत बिगडऩे पर युवक राकेश की ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक राकेश पिता देवेन्द्र पटले निवासी ग्राम बीसापुर थाना कटंगी के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।