Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Apr-2026

नवविवाहिता मौत मामले में नया मोड़ सुसाइड से पहले बनाए वीडियो से उठे सवाल भटेरा आरओबी में मुआवजा वितरण को लेकर नाराजगी विधायक ने वार्डवासियों से की चर्चा हर्षोल्लास से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की १९९ वीं जयंती नवेगांव थाना क्षेत्र में नवविवाहिता प्रशांति राणा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। फांसी लगाने से पहले बनाए गए दो वीडियो अब सामने आए हैं जिनमें मृतिका ने अपनी सास पर प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं वीडियो में प्रशांति ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी उसे लगातार परेशान किया जाता था यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान भी मारपीट की कोशिश की गई। मामले में मायका पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था इधर पुलिस ने मृतिका के मोबाइल के वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं प्रकरण में सभी तत्थों को शामिल कर जांच की जा रही है। बालाघाट के भटेरा चौकी क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मुआवजा वितरण में विसंगतियों का मामला सामने आया है। रहवासियों ने एक ही क्षेत्र में अलग-अलग मुआवजा दर तय किए जाने और कमर्शियल जमीन को आवासीय मानकर भुगतान करने का आरोप लगाया है। शनिवार को विधायक अनुभा मुंजारे ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मामले को कलेक्टर के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। नए वित्तीय सत्र के चलते 1 से 31 मार्च के बीच की गई एलपीजी गैस बुकिंग स्वत: निरस्त हो गई है। जिला प्रशासन ने ऐसे उपभोक्ताओं से दोबारा बुकिंग कराने की अपील की है जिन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला है साथ ही ई-केवाईसी और डिलीवरी के समय ओटीपी को अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर तीसरी लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। करीब 20 ट्रेनों आंशिक रुप से निरस्त किया गया है। इसके अलावा कुछेक ट्रेनों के रुट भी परिवर्तित किए गए हैं रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की १९९ वीं जयंती शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में ११ अप्रैल शनिवार को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया गया। शहर मुख्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मरार माली समाज समिति बालाघाट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबाफुले की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक बंधु माता सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में एकत्रित हुए। जहां से सामुहिक रूप से शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये सरेखा महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौक पहुंची। जहां उपस्थितजनों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले और राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर नमन कर महापुरूषों की जयघोष की गई। तत्पश्चात रैली वापस आम्बेडकर चौक अंवतीबाई चौक से वापस छात्रावास पहुंच संपन्न हुई। जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने का आव्हान किया। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार 11 अप्रैल को शाम 05 बजे लालबर्रा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षकों ने स्थानीय माँ सरस्वती मंच पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के समस्त नॉन-टीईटी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु बाध्य करने के सरकारी निर्देशों से शिक्षक संवर्ग में भारी निराशा और भय का माहौल है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों को इस परीक्षा से मुक्ति दिलाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने जोर देकर कहा कि नवीन शैक्षिक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए लामता तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नेवरगांव मे शिक्षण संस्थान आई पी एस इंगलिश बच्चो के स्कूल मे शैश्विक सत्र2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम हर्षोउलास के साथ घोषित किया गया विधालय मे एक से लेकर पांच तक के विधार्थियो का परीक्षा परिणाम जारी होते ही स्कूल परिसर मे उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला छोटे छोटे बच्चे की मेहनत और लगन का परिणाम देखकर अभिभावको के चेहरे भी खुशी से खिल उठे जहा बच्चो को परिणाम देने क्षेत्र के जनप्रतिनिधी जिला पंचायत सदस्य श्री मति स्मिता तेकाम जनपद सदस्य श्री मति सावित्री कुंजीलाल राहंगडाले नेवरगांव संरपच श्री मति संगीता बलराम जैतवार चरेगांव संरपच श्री मति मीना पुरषोत्तम बिसेन एव बच्चो के माता पिता ग्राम के गणमान्यो की उपस्थिति मे नन्हे बच्चो को परिक्षा परिणाम दिया गया