Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Apr-2026

रफ्तार का कहर: बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर मौके पर मौत मंत्री डीडी उइके ने छात्रों को किया प्रेरित होम स्टे का किया निरीक्षण तरबूज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा चालक घायल शिक्षकों का प्रदर्शन TET व सेवा गणना को लेकर उठी आवाज गर्मी और लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी पांढुरना में शनिवार को नेशनल हाईवे स्थित परसोडी क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भवानी वार्ड निवासी अनिल जुननकर और प्रकाश जुननकर के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई हाईवे पार कर रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर जा गिरी और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एक दिवसीय प्रवास पर तामिया पहुंचे। फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने शासकीय महाविद्यालय तामिया का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संवेदनाएं और एकाग्रता भी जरूरी हैं जो सफलता की कुंजी हैं। छात्रों को आईएएस आईपीएस डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मंत्री दुर्गादास उइके ने तामिया के ग्राम मोयापानी में होम स्टे का भ्रमण किया। उन्होंने श्री बलीराम सत्यम के होम स्टे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री ने सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिले के हर्रई थाना क्षेत्र स्थित दूलादेवा घाटी में तरबूज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक को डायल 100 की मदद से हर्रई अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। छिंदवाड़ावअध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट ग्राउंड में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की मांग को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए और शासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।जानकारी देते हुए सिविल सर्जन सुशील दुबे ने बताया कि लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और अपने जरूरी काम सुबह या शाम में ही करें। उन्होंने बताया कि बच्चों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लू के लक्षण जैसे चक्कर आना घबराहट और अत्यधिक पसीना आने पर तुरंत सतर्क हो जाएं। ओर जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं। अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त पांढुर्णा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए धनोरा-अंबाड़ा मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया। विभाग ने वाहन सहित रेत को जप्त कर नादनवाड़ी पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। काली फिल्म लगी गाड़ी पर पुलिस ने काटा चालान थाना परासिया क्षेत्र में पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। जांच के दौरान एक वाहन में काली फिल्म पाए जाने पर चालान काटते हुए 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन चालक को समझाइश देकर छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नुक्कड़ नाटिका से दिया सुरक्षित मातृत्व का संदेश छिंदवाड़ा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (CIMS) में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर स्त्री रोग एवं प्रसूति शास्त्र विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटिका और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विजेताओं को अधिष्ठाता डॉ. अभय कुमार ने सम्मानित किया।इसके बाद छात्रों ने “मातृत्व एक अधिकार एवं जिम्मेदारी” विषय पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर सुरक्षित मातृत्व पोषण और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। गैस किल्लत पर सड़कों पर उतरा कांग्रेस सेवादल एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन छिंदवाड़ा में बढ़ती गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस सेवादल ने शनिवार को गैस एजेंसियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन की शुरुआत नहार गैस एजेंसी से हुई जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। सेवादल नेताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा जिससे जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा झुर्रेमाल में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील छिंदवाड़ा के परासिया में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पारासिया के झुर्रेमाल क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की है। राजेश कुमार खरे नामक व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री या पंजीकरण के एलोपैथिक इलाज कर रहा था। बीएमओ डॉ. अंकित सहलाम के नेतृत्व में की गई इस जांच के दौरान भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गईं। टीम ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। डॉ. सहलाम ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध चिकित्सा प्रथाओं को रोकने के लिए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में डॉ. शशांक तिवारी और पुलिस बल मौजूद रहा। कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान महिलाओं को बताए पोषण के नुस्खे छिंदवाड़ा के अतरवाड़ा गांव में पोषण आहार पखवाड़े के तहत महिलाओं को कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए। गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलेट्स यानी मोटे अनाज के महत्व से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित आहार और पारंपरिक अनाज से ही स्वस्थ जीवन संभव है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।