रामायण टीजर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रामायण के टीजर में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां लाखों दर्शकों ने इस लुक को सराहा वहीं कुछ लोगों ने इसे किरदार के अनुरूप नहीं माना। इस मुद्दे पर मोती सागर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समय के साथ प्रस्तुति बदलती है लेकिन धार्मिक भावनाओं का सम्मान बेहद जरूरी है। 🎤 समय रैना और मुकेश खन्ना विवाद फिर गरमाया समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘Still Alive’ से वापसी की है। इस शो में उन्होंने आलोचकों को जवाब दिया जिसमें मुकेश खन्ना भी शामिल हैं। समय के इस जवाब के बाद मुकेश खन्ना ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा जिससे यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ⚖️ ‘धुरंधर 2’ पर कॉपीराइट विवाद धुरंधर 2 कानूनी पचड़े में फंस गई है। प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म में ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। यह गाना पुराने हिट ट्रैक ‘तिरछी टोपीवाले’ और ‘हम प्यार करने वाले’ से मिलता-जुलता बताया जा रहा है जिसे मूल रूप से आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। 🎥 प्रियंका-महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी का प्लॉट लीक हो गया है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म में टाइम ट्रैवल की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें महेश बाबू एक शिव भक्त के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में इतिहास से लेकर साल 2027 तक की यात्रा दिखाई जाएगी। इस कहानी का खुलासा विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Cinesite के पोर्टफोलियो के जरिए सामने आया है। 🎶 ‘शीशा’ सॉन्ग की सफलता संघर्ष की प्रेरक कहानी हरियाणवी सिंगर स्वरा वर्मा का गाना शीशा Billboard India पर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाली स्वरा ने कठिन हालातों के बावजूद अपने सपनों को नहीं छोड़ा। कभी 200 रुपये उधार लेकर स्टूडियो पहुंचने वाली यह सिंगर आज देशभर में पहचान बना चुकी हैं। वहीं इस समय बैरण टॉप पर बना हुआ है जिसे सुमित और अनुज ने तैयार किया है और यह गाना यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर चुका है।