महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज पहुचे कमिश्नर कार्यालय। #BhopalNews #HinduSamaj #Mahamandaleshwar #AnilanandMaharaj #BreakingNews #MPNews #HinduFestivals #SocialIssues #IndiaNews #ReligiousNews भोपाल में आज सकल हिंदू समाज ने महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के लिए सुरक्षा की मांग की गई। महाराज ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के दोहरे मापदंडों पर प्रहार करते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ अपराधों पर चुप्पी साधने वाले लोग अब सौहार्द की दुहाई दे रहे हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री के कथित गौ-मांस संबंधी बयान पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। महाराज ने कहा कि यदि ऐसा बयान दिया गया है तो यह घोर निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत एक सनातनी राष्ट्र है जहाँ गौमाता पूजनीय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विधर्मियों द्वारा किया जा रहा ब्रेनवाश देश की संस्कृति के लिए घातक है।