Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Apr-2026

भोपाल में भड़कीं महिला कांग्रेस। हिमंता बिस्वा सरमा का फूंका पुतला इस्तीफे की मांग! #bhopalupdates #mpnews #mppolitics भोपाल में महिला कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासचिव रुपाली शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सरमा का पुतला दहन किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरमा दलित विरोधी मानसिकता के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पासपोर्ट विवाद और बीफ एक्सपोर्ट के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा का गौ-भक्ति प्रेम महज चुनावी दिखावा है। ​आपको बता दें कि बीते दिनों सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकारहीन अध्यक्ष बताया था जिस पर आक्रोश जताते हुए रुपाली शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि सरमा की पत्नी के पास कथित तौर पर तीन मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। शर्मा ने सवाल उठाया कि जब भारतीय कानून दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता तो रसूख के दम पर यह सब क्यों चल रहा है? महिला कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी है की सरमा या तो माफी मांगें या तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।