सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मध्य प्रदेश के शिक्षकों में भारी नाराजगी है ।।। कोर्ट ने देश भर के शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देने के लिए आदेश दिए थे ।।। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी ओर से एक याचिका दायर की है । और मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार की ओर से भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की है इसे लेकर मंगलवार को लोक शिक्षण संचनालय के बाहर अध्यापक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने बड़ा आंदोलन किया और लोक शिक्षण संचनालय में आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है ।।। इतना ही नहीं शिक्षकों का कहना है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार बेहद संवेदनशील है ।।। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के हित में मौखिक तौर पर आश्वासन दिया है और कहा है कि सरकार अपनी ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी ।।।