Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Mar-2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट परेड) समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूबेदार उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संवर्ग के अधिकारियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस सत्र में कुल 859 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूर्ण किया जिनमें 54 सूबेदार 528 उप निरीक्षक (जीडी) 2 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) 1 उप निरीक्षक (रेडियो) 1 उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) 68 उप निरीक्षक (एसबी) तथा 205 प्लाटून कमांडर शामिल हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन सभी प्रशिक्षुओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव है जहां से वे राष्ट्र और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठोर प्रशिक्षण के बाद प्राप्त यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षुओं के लिए बल्कि उनके परिजनों और पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष जब उन्होंने इन्हीं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए थे तब उनमें प्रतिभा थी और अब प्रशिक्षण के बाद उनमें अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का समावेश हो चुका है जो उन्हें एक सफल अधिकारी बनने में मदद करेगा। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर आज लोकसभा में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है। यह बहस ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है और इस डेडलाइन में अब केवल एक दिन शेष है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस चर्चा में प्रदेश का विशेष रूप से उल्लेख होगा क्योंकि लंबे समय तक नक्सलवाद का सबसे अधिक प्रभाव छत्तीसगढ़ में रहा है। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना रहा लेकिन अब इसे समाप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है जो प्रदेश के लिए सकारात्मक संकेत है। खाद की कमी को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति का प्रभाव पूरे विश्व के साथ हमारे देश में पड़ा है। ऑयल गैस फर्टिलाइज़र की आपूर्ति जिस तरह से चलती रही है उसी तरह से चलेगी। हम लोग भी बैठक किए हैं। सभी गैस एजेंसियों और फर्टिलाइज़र वालों से बात की है। जेपी नड्डा जी से भी संपर्क हुआ है। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का स्टॉक हम लोग यहां रखेंगे। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने आज छत्तीसगढ़ में व्यापक अभियान चलाया। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में राज्य के 250 से अधिक महाविद्यालयों में एक साथ ज्ञापन सौंपे गए। रायपुर में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उनका कहना है कि चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपनी समस्याएं उठाने और प्रतिनिधित्व करने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। NSUI ने मांग की है कि प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं ताकि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके। नीरज पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 6 तारीख तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो NSUI प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी।