Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Mar-2026

चॉकलेट में निकला कॉकरोच और फफूंद नामी ब्रांड की चॉकलेट में भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहपुरा-भिटौनी इलाके में एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा खरीदी गई कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिलने का मामला सामने आया है।कक्षा 8वीं के छात्र अंश सेन ने पास की किराना दुकान से ₹55 की चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुंचकर जैसे ही उसने रैपर खोला चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच उसके अंडे और फफूंद दिखाई दी। साथ ही उसमें से बदबू भी आ रही थी। अंश ने तुरंत यह चॉकलेट अपने परिवार को दिखाई।परिजनों के मुताबिक चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित है। यानी उत्पाद अभी वैध अवधि में था फिर भी उसमें खराबी मिली। युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजनीति में विनम्रता मर्यादा और अनुशासन आवश्यक है। वे ही इस क्षेत्र में सक्रिय और सफल हो सकते हैं जिनमें जनसेवा और जनकल्याण की भावना हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के विधान परिषद हाल में हुआ कार्यक्रम वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 45 वर्ष आयु तक के विधायक सम्मिलित हुए। इंदौर में पहली बार क्रिकेटरों की नीलामी कल इंदौर में 31 मार्च को पहली बार मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए नीलामी होने जा रही है। यह पहली बार है जब लीग में खिलाड़ियों की आईपीएल की तर्ज पर नीलामी हो रही है। नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के क्रिकेटरों की बोली लगाकर खरीदेंगी। इससे खिलाड़ियों पर ‘धन वर्षा’ होने की उम्मीद है और प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। OBC आरक्षण-SC ने आदेश में किया संशोधन प्रदेश में चल रहे ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट सामने आया है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए आरक्षण से जुड़े दो मामलों को रिकॉल कर लिया है। अब 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड रखने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट स्वयं सुनवाई करेगा। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने 87-13 के फार्मूले को चुनौती देने वाले मामले को रिकॉल किया गया है जिसकी सुनवाई अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 54 और याचिकाएं जबलपुर हाईकोर्ट में ट्रांसफर की हैं। ओबीसी आरक्षण से जुड़ी 103 याचिकाओं पर हाईकोर्ट 2 से 15 अप्रैल तक नियमित सुनवाई करेगा। शराब पीने के बाद लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां आपस में उलझ गईं और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक एमपी नगर स्थित एक क्लब के बाहर यह घटना हुई. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. बीच सड़क पर ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बेटा सुनते ही भड़का बदमाश भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के चाय कारोबारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका। इस दौरान परिजन का पुलिस से विवाद भी हुआ। परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर में प्रदर्शन किया। मंदसौर-बैतूल में बारिश नीमच में गिरे ओले प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक तेज रुख ले लिया है। बैतूल मैहर श्योपुर मंदसौर और नीमच में तेज बारिश हो रही है जबकि नीमच में ओले गिरे हैं। वहीं भोपाल इंदौर उज्जैन और धार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह सिस्टम अगले 3 से 4 दिनों तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने 6 जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।