Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Mar-2026

मंदिर में मधुमक्खियों का हमला दो बुजुर्ग महिलाएं घायल कर्मा जयंती पर तेली समाज का सामूहिक विवाह 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे रेलवे गेट बंद होने से सिवनी रोड पर लंबा जाम घंटो तक फंसे लोग विशाल कलश यात्रा के साथ 1008 कुंडीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा कई वाहन जब्त शहर के सांवलेवाड़ी स्थित अर्धनारेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कर उन्हें जिलाअस्पताल पहुंचाया।फिलहाल दोनों का उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। कर्मा जयंती पर तेली समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में तेली समाज द्वारा भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 31 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक साहू ने इसे समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। शहर के माल धक्का सिवनी रोड रेलवे गेट बंद होने के कारण क्षेत्र में लंबा जाम लग गया जिससे लोग करीब 1 घंटे तक फंसे रहे। अचानक गेट बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते गेट बंद किया गया था।हालांकि पूर्व सूचना न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है।बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसमें सांसद विवेक बंटी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 19 से 26 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों यजमान 1008 यज्ञकुंडों में आहुतियां अर्पित करेंगे। देशभर से आए संत-महात्माओं की उपस्थिति में शिव अभिषेक देवी सहस्त्रार्चन और यज्ञ अनुष्ठान किए जाएंगे। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में लगातार कार्रवाई की।तामिया क्षेत्र के कुंआबादला और बांगई में रेत का अवैध परिवहन करते एक टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। इसके अलावा बाड़ीवाड़ा उमरानाला और अन्य स्थानों से अवैध रेत व गिट्टी परिवहन करते कई ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए इंटेक वेल के पास अवैध सिंचाई पर छापा मोटर पंप जब्त छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर ग्राम चरई स्थित इंटेक वेल के पास प्रशासन ने कार्रवाई की।नदी क्षेत्र में अवैध रूप से मोटर पंप लगाकर सिंचाई करते लोग पकड़े गए जो प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर रहे थे। तहसील परासिया के राजस्व अमले और पीएचई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से मोटर पंप जब्त किए।प्रशासन ने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने के निर्देश दिए। जर्जर हाई टेंशन लाइन टूटी रिहायशी इलाके में गिरा तार परासिया के मैगजीन लाइन क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज हवा के चलते 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया।घटना के समय आवागमन कम होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय निवासी अजय वाजपेई ने पूर्व में ही तारों की जर्जर स्थिति को लेकर 6 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि यह लाइन घनी आबादी और स्कूल के ऊपर से गुजर रही हैवेकोलि और बिजली विभाग द्वारा समय पर रखरखाव नहीं किए जाने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। 24 मार्च से आयोजित होगा शिव आराधन’ कार्यक्रम शहर में जय हो फाउंडेशन एवं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 29 मार्च तक ‘भगवान शिव आराधन’ कार्यक्रम आयोजित होगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी शारदानंद जी ने बताया कि यह आयोजन “शवत्व से शिवत्व की ओर” थीम पर आधारित है जो आत्मिक शांति औरसकारात्मक परिवर्तन का संदेश देगा। जन्मजात विकृति से जूझ रही बच्ची को मिला नया जीवन छिंदवाड़ा के बिछुआ क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक बच्ची का सफल उपचार किया गया।जन्म के बाद से ही बच्ची को होंठ और तालु की गंभीर समस्या थी जिससे उसे दूध पीने में दिक्कत हो रही थी। स्वास्थ्य टीम ने जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां विशेषज्ञों ने ऑपरेशन किया।करीब 15 मिनट चले सफल ऑपरेशन के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है।परिवार ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों का आभार जताया वहीं यह पहल अन्य बच्चों के लिए भी उम्मीद बनी है। समर कैंप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन उत्साह के साथ समापन चांदमेट्टा के फ्लॉवरवेल स्कूल में 6 दिवसीय समर कैंप का सफल समापन हुआ।कैंप में बच्चों ने डांस जुम्बा योगा और आर्ट जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्राचार्य सुधीर मिश्रा के उत्साहवर्धन से माहौल और भी जीवंत रहा।समापन पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और नई सीख का उत्साह साफ दिखाई दिया।