Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Mar-2026

तेज रफ्तार कार ने ली पिता-पुत्र की जान मासूम बालिका चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बंदनिया में वन भूमि विवाद: बेदखली आदेश के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन नवरात्र पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में 19 मार्च से गूंजेगी श्रद्धा की ध्वनि मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बोरी और बोरीटोला के बीच बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी जिससे 28 वर्षीय दुर्गेश उर्फ बंटी मेश्राम और उनके 4 वर्षीय पुत्र हार्दिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे में पत्नी मौतिका गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। वहीं 2 वर्षीय मासूम काव्या चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई जो उछलकर खेत में गिरने से बच गई परिवार लालबर्रा से उपचार कराकर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बिरसा तहसील के ग्राम पंचायत बंदनिया में फॉरेस्ट भूमि से दो परिवारों को बेदखल करने के आदेश के खिलाफ पीड़ित महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने पीओआर के नाम पर उनसे 16 हजार रुपये लिए लेकिन तत्काल रसीद नहीं दी गई। दो वर्ष बाद केवल 2016 रुपये की रसीद थमाई गई पीड़ित महिलाओं फुलमत केराम और रामकलीबाई केराम ने बताया कि उनके गांव के करीब 30 परिवार पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में खेती कर रहे हैं और उनके पास शासन द्वारा जारी पट्टा भी है महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई और बेदखली रोकने की मांग की है। बालाघाट। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं जिसे लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। बालाघाट शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाती है नगर के काली मंदिर त्रिपुरी सुंदरी मंदिर दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व के दौरान विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना दुर्गा सप्तशती पाठ जगराता एवं भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे 27 मार्च को रामनवमीं के साथ ही नवरात्र पर्व समाप्त होगा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समितियों द्वारा साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे जिससे पूरे शहर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहेगा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी २० मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस जिला लोधी महासभा द्वारा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में १८ मार्च को स्थानीय सर्किट हाउस में लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि २० मार्च की दोपहर २ बजे अवंतीबाई चौक में एकत्रित होकर वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये मोती उद्यान स्थित स्व. रामाबापू प्रतिमा स्थल पहुंचेगी। जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में रायपुर से आने वाली झांकियां आर्कषक रहेंगी। इसमें करीब पांच सौ महिलाएं शामिल होगी। जो रानी अवंतीबाई के शौर्य और बलिदान को दर्शाएंगी। भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाथरवाड़ा निवासी किसान की कीटनाशक के असर से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हुकुमचंद खेती किसानी करता है। जो १५ मार्च को अपने खेत में लगी फसल में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने गया था। दवा का छिडक़ाव करते समय उसके प्रभाव से खेत में ही बेहोश हो गया था। परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान बुधवार की अलसुबह हुकुमचंद की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। ओबीसी महासभा का ओबीसी एससी एसटी अधिकार एवं सम्मेलन का आयोजन 20 मार्च को किया गया है। यह आयोजन कमला नेहरु परिसर में होगा। बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लोधी ने आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक न्याय जातिगत जनगणना ओबीसी आरक्षण और हिस्सेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाज को जागरुक और संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। जिले में इन दिनों मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते तीन दिनों में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने के चार मामले सामने आये है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शांतिनगर बालाघाट निवासी एनसीसी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी का शव कार्यालय में ही फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। जिसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक अच्छेलाल पिता कुलदीप उइके का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जिले में बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। आसमान पर हल्की बदली छाई रहती है जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज हुई है। सोमवार की रात्रि जिले के कुछेक स्थानों में हल्की बूंदाबांदी और चने से भी छोटे आकार के ओले गिरे हैं। वहीं मंगलवार की मध्य रात्रि में तेज बारिश हुई। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से 19 से 21 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।