दिग्विजय सिंह का विदाई भाषण अटल जी की पंक्तियां दोहराईं अगले तीन महीनों (अप्रैल से जुलाई के बीच) में राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को आज राज्यसभा में विदाई दी गई। इस दौरान एमपी से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी विदाई भाषण दिया।दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में अपना रास्ता खुद तय किया है। मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे हर सदन में आने का मौका दिया। इस अवसर पर अटल जी की वो बात याद आती है कि मैं न टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं। आगे चलकर हम और काम करेंगे। मैं उन सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता हूं जिन लोगों ने मेरे लिए अच्छे शब्दों का प्रयोग किया। KBC में जीते थे 50 लाख अब जेल की तैयारी ? श्योपुर जिले की विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बाढ़ राहत राशि घोटाले के मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी है. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. फेक निकली भोपाल में कोर्ट-यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी भोपाल की जेके हॉस्पिटल एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली। धमकी का पता चलते ही बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली। मेल करने वाले ने एलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की धमकी दी थी। इसके अलावा जिला कोर्ट अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह पक्की कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों (31 दिसंबर 2025 तक) के अनुसार मध्य प्रदेश में लखपति दीदी योजना के तहत 2277814 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा लखपति दीदी वाले राज्यों की सूची में चौथे नंबर का राज्य बन गया है। संसद में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी सामने आई है। मोनालिसा लव-जिहाद पर संघ ने बताया संस्कारों का अभाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में मालाएं बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की लव मैरिज के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। संघ ने इसे “संस्कारों के अभाव” से जुड़ा विषय बताते हुए परिवारों की भूमिका पर जोर दिया है। मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मोनालिसा “मालवा प्रांत की बेटी ही नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है” और इस तरह के मामलों को समाज के लिए चिंतनीय बताया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार बच्चों को सही संस्कार दें तो ऐसे घटनाक्रम सामने नहीं आएंगे। सिस्टम...बालाघाट में 1 इंच पानी गिरा प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं आंधी चलेगी तो कहीं पानी गिरेगा। मंगलवार-बुधवार की देर रात बालाघाट जिले में 1 इंच पानी गिर गया। वहीं उत्तरी हिस्से के भिंड दतिया में बादल छाए हुए हैं। दोपहर में भोपाल में भी हल्के बादल रहे।