Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Mar-2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सदन में गूंजा। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। बघेल ने आरोप लगाया कि आदिवासी छात्राओं से जुड़े मामलों में सरकार गंभीर नहीं है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मामला संदिग्ध है और कलेक्टर के निर्देश पर जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ में 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र के कथित लीक को लेकर सियासत तेज हो गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक हस्तलिखित पर्चा वायरल हुआ जिसमें हिंदी के सवाल होने का दावा किया गया। मामले की जांच शुरू करते हुए परीक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक से शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब होने का प्रमाण मिला है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ छात्र संगठनों ने भ्रम फैलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुपों में सवाल वायरल किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी (सेट–B) प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप को लेकर एनएसयूआई ने मंडल कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई के अनुसार 13 मार्च की रात करीब 2:41 बजे “जीनियस एकेडमी ऑनलाइन” नाम के व्हाट्सएप चैनल पर हाथ से लिखे दो पन्नों में 15 सवाल वायरल हुए थे। 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के बाद जब प्रश्नपत्र देखा गया तो हिंदी के सेट–B में वही सवाल पूछे गए जिससे पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में बिलासपुर जिले में ई-केवायसी अधूरी रहने से राशन वितरण रुकने का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा।खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि कुछ राशन कार्डधारकों की ई-केवायसी पूरी नहीं होने और कई हितग्राहियों के राशन दुकान तक नहीं पहुंचने के कारण वितरण प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि ई-केवायसी पूरी होने पर हितग्राहियों को दो-तीन माह का लंबित राशन एक साथ दिया जाएगा और जल्द केवाईसी कराने की अपील की गई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर रायपुर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की महाआरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व शांति की कामना की।इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।