मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतरे भाजपा सांसद दर्शन केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी पच्चीस साल से अधिक सेवा अवधि के बाद डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लिए जाने और फेल होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के स्कूल शिक्षा विभाग के फैसले का पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार के बाद अब होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी विरोध किया है। मोहन सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश का विरोध करते हुए सांसद चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर एमपी के शिक्षकों के भविष्य के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने को कहा है। रायसेन किले की तोप बंद करने की मांग रायसेन किले की पहाड़ी से चलने वाली तोप को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को सकल हिंदू समाज ने मौन रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान से तहसील कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम एडीएम मनोज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल यह मामला 7 मार्च से जुड़ा है तब किले की पहाड़ी पर तोप वाले स्थान पर कुछ मुस्लिम युवकों ने चलती तोप के साथ ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट किया गया था। जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के किशन मोदी अरेस्ट ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भोपाल ने जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी द्वारा मोदी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें 18 मार्च तक की रिमांड पर लिया गया है। मोदी की कंपनी द्वारा फर्जी रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों के निर्यात में गड़बड़ी की जा रही थी। ईडी की जांच में पाया गया है कि 20.59 करोड़ रुपए की एक्सपोर्ट आमदनी जुटाई गई जिसे पीएमएलए के अंतर्गत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना गया है। ईडी इससे पहले मोदी के घर छापा भी मार चुकी है और मोदी की पत्नी के जहर खाने से यह मामला हाई-प्रोफाइल हो गया था। जबलपुर जिला अदालत के बाहर धमाका जबलपुर जिला अदालत के बाहर आज शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद वकीलों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई है। 5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के IAS देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल असम केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एमपी से 50 आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। फरवरी में ट्रेनिंग ले चुके इन आईएएस अफसरों में सचिव अपर सचिव और उपसचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय का भी नाम शामिल है।