Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Mar-2026

जबलपुर के सिहोरा में शनिवार सुबह टाटा सूमो के अंदर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग की लपटों ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान भी जलकर खाक हो गई।आशंका है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती (Mosquito Coil) से गाड़ी के अंदर पड़े कचरे में आग भड़क गई जिससे व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। सूमो काफी पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गाड़ी के पास ही खाना बनाता और उसी में सोता था घटना सिहोरा के वार्ड नंबर-3 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लावारिस था। कई सालों से इलाके में खड़ी एक पुरानी टाटा सूमो में ही रह रहा था। कैंसर मरीजों के लिए जल्द ही राहत भरी खबर सामने आने वाली है। शहर में जल्द ही विजय मेमोरियल कैंसर केयर सेंटर की शुरुआत होने जा रही है जिससे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अर्चित जैन ने ईएमएस टीवी से चर्चा करते हुए बताया कि सेंटर शुरू होने के बाद जबलपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार शहर में ही उपलब्ध हो सकेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को त्वरित इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक कई मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए मुंबई दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था लेकिन नए कैंसर केयर सेंटर के शुरू होने से जबलपुर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 14 मार्च 2026 को देशभर में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई जिसमें आपराधिक शमनीय बैंक रिकवरी वैवाहिक विवाद और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते से त्वरित निपटारा किया गया। इसी के तहत जबलपुर में भी नगर निगम सहित कई विभागों द्वार लोक अदालत का आयोजन किया गया। नगर निगम द्वारा बिजली संपत्ति कर जल कर और चेक बाउंस जैसे शमनीय (compoundable) मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग अपने विवादों के समाधान के लिए पहुंचे। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरहाई रपटा तालाब के पास मिली एक वृद्ध की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है. शराब का नशा और जुबान की कड़वाहट किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है यह इस पूरी वारदात ने स्पष्ट कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी मैकू कोल को गिरफ्तार किया है जिसने महज गाली-गलौज के विवाद में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार ककरहाई रपटा तालाब के समीप 60 वर्षीय हल्लू कोल का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर मामले की तहकीकात के निर्देश दिए थे. रांझी थाना क्षेत्र के बापू नगर इलाके में शनिवार को पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के पालन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और रांझी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया. मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बापू नगर में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं. रांझी थाना प्रभारी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी. जबलपुर में ध्यान शिविर भज गोविंदा का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ओशो की ध्यान विधियों का महत्त्व बताया जा रहा है।