Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Feb-2026

वाहन चोरी का खुलासा दो नाबालिग सहित 4 चोर गिरफ्तार सरकार के सुगम परिवहन नीति का विरोध बस ऑपरेटर्स की चेतावनी बस सेवा होगी बंद वारासिवनी वार्ड नंबर १ के झुग्गीवासियों ने परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंचकर पट्टे के लिये गुहार . किरनापुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बालाघाट निवासी ब्रजेश धुर्वे 28 वर्ष और अक्षय उर्फ प्रिंस वर्मा 21 वर्ष शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 1 कार व 1 बाइक को जब्त किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त 1 कार व 1 बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि किरनापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों में वाहन चोरी की घटनाएं हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। बालाघाट में बस ऑपरेटर्स ने सरकार की सुगम परिवहन नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर्स के आव्हान पर बुधवार को जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बस संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी नहीं होने पर 2 मार्च की सुबह से जिले में अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान का कहना है कि यह नीति बस संचालकों को आर्थिक रूप से कमजोर कर व्यवसाय समाप्त करने की दिशा में ले जा रही है। उन्होंने सरकार से राजपत्र में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर 25 फरवरी को बस स्टैण्ड में भारतीय मजदूर संघ बालाघाट द्वारा समस्त सरकारी एवं निजी विभागों में कार्यरत कर्मचारी/श्रमिकों की समस्याओं व मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री व केन्द्रीय श्रम मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन में मजदूर श्रमिकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं एवं रसोईयां बहनें खदान ठेका श्रमिक चालक/परिचालक पेशा मोबेलाइजर सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा रसोईयां बहनों व आंगनबाड़ी सहायिकाओं श्रमिकों को काफी कम मानदेय दिया जाता है। जिससे महंगाई के दौर में उन्हें जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बालाघाट से जबलपुर रेल मार्ग पर समनापुर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर पटरी में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मंगलवार को मिला था। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त समीप ही उसके बैग में मिले दस्तावेज के आधार पर आदित्य पिता हरिवंश राय यादव २४ वर्ष बिहार के वैशाली जिला निवासी के रूप में की गई थी। लेकिन परिजनों के नहीं पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया था। बुधवार को मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया है। बालाघाट. जिले के वारासिवनी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक १ के झुग्गीवासियों ने छोटे-छोटे बच्चों व परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पट्टा दिलाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने पहुंचे परिवारों ने बताया कि वे वार्ड क्रमांक १ में काफी समय से झोपड़ी व कच्चा बनाकर बनाकर अपना व परिवार का जीवन यापन कर रहे है। लेकिन जमीन का पट्टा नहीं होने से शासन की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। पट्टा की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को आवेदन निवेदन कर रहे है और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन हमारी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि शीघ्र आवासीय पट्टा प्रदान किया जाए।